Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत:दो साथी गंभीर रूप से घायल, होली पर हुआ हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र में होली के त्योहार के दौरान एक सड़क हादसा हुआ। मीरपुर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक की पहचान शाहजहांपुर के थाना निगोही अंतर्गत कटैया उस्मानपुर निवासी अमरजीत (पुत्र राम बहादुर) के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से करेली क्षेत्र के तिलछी गांव स्थित अपने फूफा रामचरन के घर होली मिलने जा रहे थे। अमरजीत के भाई अतेंद्र कुमार ने बताया कि त्योहार मनाने जा रहे अमरजीत की रास्ते में दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में घायल हुए दो अन्य युवक भी शाहजहांपुर जिले से हैं। परिजनों के अनुसार, कमालपुर (थाना बंडा) निवासी पंकज (पुत्र राम किशन) और इटऊआ (थाना खुटार) निवासी उनके तहेरे भाई अरविंद कुमार (पुत्र राम फूल) अपनी ससुराल में होली खेलने जा रहे थे। मीरपुर के पास उनकी बाइक को टक्कर लगी, जिससे वे सड़क पर गिर गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पीछे से आ रही बाइकों ने उन्हें टक्कर मारी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी गया दिन ने बताया कि तीनों घायलों को तत्काल बिलसंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अमरजीत को वहां मृत घोषित कर दिया। पंकज और अरविंद को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर करेली पुलिस सक्रिय हो गई। थाना अध्यक्ष विपिन शुक्ला ने बताया कि अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की गहनता से जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, कल नामांकन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
    Next Article
    जातिसूचक टिप्पणी पर मारपीट, युवक घायल:कल्याणपुर में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment