Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में बिजली कटौती से जनता का फूटा गुस्सा:DM आवास घेरा, बिजली घर पर किया हंगामा

    15 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत में मोहर्रम के अवसर पर बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज जनता ने जिलाधिकारी (DM) ज्ञानेंद्र सिंह के आवास का घेराव किया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ नकटा दाना बिजली घर पहुंच गई और वहां जमकर हंगामा किया। बिजली विभाग ने मोहर्रम के मद्देनजर पर शुक्रवार रात 8 बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने का दावा किया था। हालांकि, निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी शहर का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहा। सुबह 11 बजे से रात 2 बजे तक बिजली न आने और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहे। बिजली विभाग की लापरवाही से नाराज उपभोक्ताओं ने पहले अधिशासी अभियंता (XEN) से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनके फोन नहीं उठाए गए। विभागीय व्हाट्सएप ग्रुपों पर की गई शिकायतों को भी नजरअंदाज किया गया। अधिकारियों के इस रवैये से आक्रोशित लगभग 80 लोग आधी रात को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के आवास पर पहुंच गए और घेराव किया। इस घटना से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। इसके बाद भीड़ नकटा दाना बिजली घर पहुंची और वहां नारेबाजी व हंगामा शुरू कर दिया। कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए तत्काल दो थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया। विभाग के कागजों में रोस्टर शत-प्रतिशत पूरा दिखाया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत यह थी कि जनता पूरी रात पानी और हवा के लिए तरसती रही। इस प्रशासनिक विफलता पर सवाल उठ रहे हैं। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार का कहना है कि स्टाफ लगातार फॉल्ट ठीक करने का काम कर रहा हैं। जल्द सप्लाई नॉर्मल हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में मोहर्रम पर ताजिए कर्बला रवाना:वीर विनय चौराहे पर देर रात तक उमड़ा जनसैलाब, 'या हुसैन' की सदाएं गूंजी
    Next Article
    सीतापुर में दवा व्यापारी लूटकांड का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार:लूटी गई बाइक सहित दो बरामद, मोबाइल नदी में फेंका था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment