Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या:होली के दिन बकरी चराने गई थी, गन्ने के खेत में मिला शव

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक 55 वर्षीय वृद्धा की हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम पंसोली में होली के दिन लापता हुई वृद्धा धनदेवी का शव गुरुवार सुबह गन्ने के खेत में मिला। पुलिस के अनुसार, गला घोंटकर उनकी हत्या की गई है। ग्राम पंसोली निवासी धनदेवी (55) पत्नी मंसाराम मौर्य होली के दिन अपनी बकरियां चराने के लिए गांव के पास 'डबरी' नामक स्थान पर गई थीं। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह लगभग 9 से 10 बजे के बीच, ग्रामीणों ने पंसोली और सुसवार के समीप नहर किनारे एक गन्ने के खेत में धनदेवी का शव देखा। शव मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटनास्थल पर मृतका के गले में साड़ी का फंदा मिला, जिससे यह संकेत मिलता है कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस को जांच के दौरान मृतका की एक चप्पल नहर किनारे और दूसरी गन्ने के खेत के भीतर मिली। इन निशानों से आशंका जताई जा रही है कि वृद्धा ने हमलावरों से बचने के लिए संघर्ष किया होगा। पुलिस ने बताया कि हत्या की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए, स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक लैब की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) नताशा गोयल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मृतका धनदेवी के दो बच्चे हैं। उनकी पुत्री का विवाह हो चुका है, जबकि पुत्र टनकपुर में ड्राइवरी का काम करता है। त्योहार के दिन हुई इस दर्दनाक घटना ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। गांव में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ के धौलाना में गौकशी की कोशिश नाकाम:अवैध तमंचे और उपकरणों संग दो गिरफ्तार, चार फरार
    Next Article
    गोंडा से लापता युवक का शव बहराइच में मिला:कुएं में पड़ी मिली लाश, होली खेलने घर से निकला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment