Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ के धौलाना में गौकशी की कोशिश नाकाम:अवैध तमंचे और उपकरणों संग दो गिरफ्तार, चार फरार

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में होली के दौरान पुलिस की सतर्कता से गौकशी की बड़ी वारदात टल गई। गश्त कर रही पुलिस टीम ने मसूरी नहर किनारे झाड़ियों में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक गाय को सुरक्षित मुक्त कराकर गौशाला भेजा और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी बरामद किए। होली के दौरान गश्त में मिली सूचना पुलिस के अनुसार बुधवार शाम उपनिरीक्षक वरुण कुमार सिंह अपनी टीम के साथ यूपीएसआईडीसी चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि मसूरी नहर के किनारे कच्ची पटरी के पास कुछ लोग एक गाय को काटने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हो गई और बताए गए स्थान की ओर रवाना हो गई। झाड़ियों में दबिश देकर पकड़े आरोपी पुलिस टीम ने गालंद नहर पुल के पास झाड़ियों में पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी। अचानक पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद आरोपी भागने लगे। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को मौके से ही दबोच लिया, जबकि उनके चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद जनपद के डासना थाना अंतर्गत मोहल्ला कुरैशियान निवासी अकरम और धौलाना के शेखपुर खिचरा निवासी खालिद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। गौकशी के उपकरण भी मिले पुलिस को मौके से दो छुरी, एक गंडासा, एक कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका और दो प्लास्टिक की बोरी भी बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक इन उपकरणों का इस्तेमाल गौकशी के लिए किया जाना था। इसके अलावा मौके पर रस्सी से बंधी एक सफेद गाय भी मिली, जिसे आरोपियों ने काटने की तैयारी कर रखी थी। गाय को मुक्त कर गौशाला भेजा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रस्सी से बंधी गाय को मुक्त कराया और उसे सुरक्षित रूप से गौशाला भिजवा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टल गई। पूछताछ में सामने आए चार फरार साथी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में उनके चार अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके साथ नौशाद, नासिर, नाजिम और नूरू भी मौजूद थे, जो पुलिस की कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस जल्द ही उन्हें भी पकड़ने का दावा कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में चेयरमैन और साथियों पर जानलेवा हमला:प्रधान ने समझौते के बहाने बुलाकर लाठी-डंडों से पिटाने का आरोप
    Next Article
    पीलीभीत में बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या:होली के दिन बकरी चराने गई थी, गन्ने के खेत में मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment