Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में चेयरमैन और साथियों पर जानलेवा हमला:प्रधान ने समझौते के बहाने बुलाकर लाठी-डंडों से पिटाने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में गुरुवार को नगर पंचायत चेयरमैन डीके गुप्ता और उनके साथियों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने समझौते के बहाने बुलाकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कराया। जिसमें कई लोग घायल हो गए और चेयरमैन की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यह विवाद मोटरसाइकिल दुर्घटना को लेकर शुरू हुआ था। जानकारी के अनुसार बिलसंडा निवासी फाइनेंस मैनेजर श्यामू गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता का चुरिया गांव के ग्राम प्रधान कालीचरण से बाइक एक्सीडेंट को लेकर विवाद हो गया था। गुरुवार सुबह प्रधान द्वारा कथित अभद्र व्यवहार किए जाने के बाद श्यामू गुप्ता ने अपने रिश्ते के भाई और बिलसंडा नगर पंचायत चेयरमैन डीके गुप्ता को इसकी जानकारी दी। लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे ग्राम प्रधान कालीचरण ने चेयरमैन डीके गुप्ता को समझौते के लिए चुरिया गांव बुलाया। चेयरमैन अपने साथियों अबरार, रंजीत कश्यप, रिजवान खान और सौरभ जायसवाल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि प्रधान कालीचरण अपने दो भतीजों विपिन और धर्मेंद्र समेत करीब एक दर्जन लोगों के साथ पहले से घात लगाकर बैठा था। जैसे ही चेयरमैन पक्ष वहां पहुंचा, आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित श्यामू गुप्ता का आरोप है कि प्रधान ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर भारी हथियार से वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे रंजीत, अबरार और रिजवान को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पथराव करने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हमलावरों ने मौके पर खड़ी गाड़ी पर पथराव कर उसे लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह जान बचाकर पीड़ित पक्ष वहां से भागा और लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित श्यामू गुप्ता ने थाना बिलसंडा में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और मेडिकल परीक्षण की मांग की है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है। थाना अध्यक्ष सिद्धांत शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में ट्रेन में चढ़ते समय यात्री गिरा-VIDEO:कैंट रेलवे स्टेशन पर RPF कांस्टेबल की मुस्तैदी से यात्री की बची जान
    Next Article
    हापुड़ के धौलाना में गौकशी की कोशिश नाकाम:अवैध तमंचे और उपकरणों संग दो गिरफ्तार, चार फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment