Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में एसडीओ पर चालक से गाली-गलौज का आरोप:ऑडियो वायरल होने से कर्मचारियों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

    4 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में बाढ़ खंड के एसडीओ पर अपने सरकारी गाड़ी के ड्राइवर के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अधिकारी ड्राइवर से अपशब्द कहते सुनाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार जितेंद्र नामक युवक बाढ़ खंड में एसडीओ सचिन चौधरी की सरकारी गाड़ी चलाता है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र की मां की तबीयत खराब थी। जिसके चलते वह उन्हें दवाई दिलाने के लिए गया था। उसी कारण ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। इसी बात को लेकर एसडीओ नाराज हो गए। ऑडियो में एसडीओ सचिन चौधरी ड्राइवर जितेंद्र को फोन कर डांटते हुए सुनाई दे रहे हैं। जब चालक अपनी मां की बीमारी और दवा लेने की मजबूरी बताता है, तो अधिकारी भड़क जाते हैं। ऑडियो में अधिकारी चालक को मां-बहन की गालियां देते और अपशब्दों का प्रयोग करते सुनाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर फोन पर अपनी मजबूरी बताकर माफी मांगता रहा, लेकिन अधिकारी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। घटना के बाद जब एसडीओ सचिन चौधरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया गया। वहीं विभाग के अन्य कर्मचारी भी इस मामले पर खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद सिंचाई विभाग और बाढ़ खंड के कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी अपने अधीन कर्मचारियों के साथ अनुचित व्यवहार कर रहे हैं और बीमार मां की सेवा करना कोई अपराध नहीं है, जिसके लिए किसी को अपमानित किया जाए। एसडीओ सचिन चौधरी का पक्ष जानने के लिए फोन लगाया गया। लेकिन फोन बंद आ रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में विश्वकर्मा मंदिर में होली समारोह:पारंपरिक रंगों और लोक संस्कृति की सुंदर झलक दिखी
    Next Article
    बेहटा में बम विस्फोट की सूचना से हड़कंप:2 पक्षों में विवाद के चलते महौल बिगाड़ने की साजिश, जांच में जुटी टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment