Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में गनपॉइंट पर युवक से बाइक लूटी:4 दिन में दूसरी वारदात, पुलिस के रात गश्त पर उठे सवाल

    17 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा। चार दिनों के भीतर दूसरी बार गनपॉइंट पर बाइक लूट की घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार कुकरी खेड़ा गांव निवासी रवि कुमार अपने साले के साथ बीती रात करीब 11 बजे कल्याणपुर चक्र तीर्थ से दावत खाकर घर लौट रहे थे। उगनपुर गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे अंडरपास के समीप पहले से घात लगाए तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। तमंचे की नोक पर धमकाया, बाइक छीनकर फरार पीड़ित रवि कुमार के मुताबिक बदमाशों के पास अवैध असलहे थे। उन्होंने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन मोटरसाइकिल छीन ली। रवि और उनके साले किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। वारदात के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। चार दिन में दूसरी लूट, इलाके में दहशत जहानाबाद क्षेत्र में महज चार दिनों के भीतर बाइक लूट की यह दूसरी घटना है। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की रात गश्त केवल कागजों में चल रही है, इसी का फायदा उठाकर बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप, केस दर्ज घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में नताशा गोयल ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट-बांदा में 37 बच्चों से 10 साल रेप:इंजीनियर के टारगेट पर थे 7 से 15 साल के बच्चे, पत्नी भी गंदा काम करती थी
    Next Article
    जौनपुर में आजाद समाज पार्टी-भीम आर्मी की महारैली:25 फरवरी को 'संवैधानिक अधिकार बचाओ' रैली, सांसद चंद्रशेखर आजाद होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment