Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में हैंडओवर से पहले दरकी पुलिया:लाखों के निर्माण पर उठे सवाल, जेई पर गंभीर आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लाखों की लागत से निर्मित एक नई पुलिया हैंडओवर से पहले ही दरक गई है। माधोटांडा रोड पर चिरौंजी लाल स्कूल के पास बनी इस पुलिया की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की गई है। यह पुलिया 'द्वारकाधीश कंस्ट्रक्शन' नामक फर्म द्वारा बनाई गई थी। आरोप है कि इसके निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई है। पुलिया की सतह पर लंबी और गहरी दरारें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोग और राहगीर अब इस पुलिया से गुजरने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका मानना है कि भारी वाहनों के लगातार दबाव से इसके ढहने का खतरा बढ़ गया है। शिकायतकर्ता राशिद ने विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य के दौरान अवर अभियंता (जेई) नवनीत ने मौके पर जाकर काम का निरीक्षण नहीं किया। आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार की रिपोर्ट पर ही मुहर लगाकर कागजी खानापूर्ति की, जिससे निर्माण एजेंसी ने गुणवत्ता से समझौता किया। मामला सामने आने के बाद लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता (एई) एस.पी. गौतम ने बताया कि उन्हें पुलिया में दरारों की जानकारी मिली है और यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसकी गहनता से जांच कराई जाएगी। यदि निर्माण में गुणवत्ता की कमी पाई जाती है, तो संबंधित फर्म और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में युवती से दुष्कर्म, हत्या का मामला:दूसरे आरोपी की हुई गिरफ्तारी, तीसरे पर 50 हजार का इनाम जारी
    Next Article
    मथुरा में भीषण गर्मी:भगवान को पहनाई जा रही फूलों की पोशाक, आज मिल सकती है गर्मी से कुछ राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment