Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में जीजा ने साली पर की फायरिंग:पारिवारिक विवाद में हमला, महिला की जान बाल-बाल बची, राइफल छीनने की कोशिश

    13 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही साली पर राइफल से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता और उसके पति ने किसी तरह अपनी जान बचाई, जबकि आरोपी फरार हो गया। थाना बीसलपुर के ग्राम भगवंतपुर करोड़ निवासी नेहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी 2026 को जब वह नल पर नहा रही थी, तभी उसके जीजा राजीव सिंह छत से फायरिंग कर देने आए। गोली लगने से बाल-बाल बची। पैसे को लेकर पुराने विवाद का आरोप नेहा ने आरोप लगाया कि उसके पहले घर और जेवर व मुकदमे के पैसे राजीव और उसकी बड़ी बहन रेखा ने हड़प लिए। साथ ही उसने बताया कि राजीव ने उसके साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया। इन सब परेशानियों के कारण नेहा ने अपनी मर्जी से राजीव के भतीजे पवन सिंह से प्रेम विवाह कर लिया और दिल्ली में शांतिपूर्वक रह रही थी। घर बुलाकर किया जानलेवा हमला परिवार के कहने पर नेहा और पवन 20 फरवरी को अपने गांव लौटे। आरोप है कि इसी दौरान राजीव राइफल लेकर छत पर आया और गोली चलाने लगा। नेहा किसी तरह अपने कमरे में भाग गई। आरोपी दूसरा कारतूस लोड करके कमरे में घुसा, जहां पवन ने अपनी जान जोखिम में डालकर राइफल पकड़ ली। शोर सुनकर ददिया ससुर भी मौके पर आए और हाथापाई में राइफल छीन ली गई। इस दौरान पवन को चोटें आई, जबकि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी थानाध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला गंभीर है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान इस्तेमाल हुई राइफल भी कब्जे में ली जा रही है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल में महिला पर्यटक सीढ़ियों से गिरकर घायल:पैर में आई गंभीर चोट, पश्चिम बंगाल से आई थी महिला
    Next Article
    बृजभूषण ने सीएम योगी के सिंगापुर दौरे पर दिया बयान:गोंडा में बोले- सीएम योगी को जाना चाहिए कुछ ना कुछ वहां सीखने को मिलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment