Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में महिला से कुंडल छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने लूटे गए कुंडल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की

    1 day ago

    1

    0

    पीलीभीत में एक महिला से कुंडल छीनकर भाग रहे दो बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शहर के असम चौराहा फ्लाईओवर पर हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए कुंडल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार, गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया जमुनिया निवासी बबलू वर्मा अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे जहानाबाद स्थित ससुराल से अपने गांव लौट रहे थे। जब वे असम चौराहे के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे, तो पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर सरिता देवी के कानों से कुंडल झपट लिए और फरार होने लगे। पीड़ित दंपत्ति द्वारा शोर मचाने और बदमाशों का पीछा करने पर पूरनपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की। कुछ ही दूरी पर अलीगंज बाईपास चौराहे के पास दोनों बदमाशों को दबोच लिया गया। शहर की कोतवाली सुनगढ़ी पुलिस ने इस मामले में तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगन्नाथ गंगवार (निवासी ग्राम बेला डांडी, थाना बरखेड़ा) और ओमप्रकाश गंगवार (निवासी ग्राम बड़हरा, थाना दियोरिया कला) के रूप में हुई है। सुनगढ़ी थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि बदमाशों के पास से महिला से लूटे गए दोनों कुंडल बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में 403 वाहनों की जांच में सामने आईं अनियमितता:अवैध खनिज परिवहन ने 3.56 लाख से अधिक का शमन शुल्क वसूला गया
    Next Article
    'वो सेक्‍सी बनने का कोई मौका नहीं छोड़ती...', जाह्नवी कपूर के बोल्ड सीन्स पर 'जर्सी' एक्ट्रेस ने साधा निशाना- बोलीं- खुद आई-कैंडी बनती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment