Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में नाबालिग किशोरी का दिनदहाड़े अपहरण:रिश्तेदारों पर किशोरी को भगाने का आरोप, FIR दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि किशोरी को उसके दूर के रिश्तेदार बाइक पर बिठाकर ले गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाई गुजरात में मजदूरी करता शहर कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई गुजरात में मजदूरी करते हैं। उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी गांव में अपने चाचा के पास रहती थी। पीड़ित के अनुसार, न्यूरिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गौसू गांव निवासी टीकाराम उर्फ मोहित और मुकेश कुमार (पुत्रगण दोदराम) उनके दूर के रिश्तेदार हैं। इन दोनों का पीड़ित के घर अक्सर आना-जाना था। घटना 31 मार्च 2026 की दोपहर करीब 2:00 बजे की है। आरोपी मुकेश और टीकाराम बाइक से पीड़ित के घर पहुंचे। जब पीड़ित घर का सामान लेने दुकान पर गए, तो आरोपियों ने नाबालिग किशोरी को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बिठा लिया। बाइक रोकने की कोशिश पीड़ित जब वापस लौटे, तो उन्होंने अपनी भतीजी को बाइक पर ले जाते हुए देखा। उन्होंने शोर मचाकर बाइक रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी किशोरी को बीच में बिठाकर तेजी से फरार हो गए। घटना के बाद से नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दादानगर में बिजली कनेक्शन कटे, BJP विधायक पहुंचे:अधिकारी से फोन पर बोले-20 मिनट में सप्लाई चालू करो, मैसेज भेजो फिर काटो
    Next Article
    हाटा सीट पर कौन मजबूत, विधायक मोहन या कोई और:सपा से अजय सिंह, रणविजय या वीरेन्द्र हैं पसंद; बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment