Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में नहर में मिला युवती का कंकाल:परिजनों से कहासुनी के बाद घर से निकली, 82 दिन से लापता

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जनपद के कलीनगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हरदोई ब्रांच नहर से एक युवती का कंकाल बरामद हुआ। चित्तरपुर पुल के पास नहर में तैरते मिले इस कंकाल की पहचान 18 वर्षीय रोशनी के रूप में हुई है, जो पिछले 82 दिनों से लापता थी। जानकारी के अनुसार, कलीनगर निवासी रमेश राजपूत की पुत्री रोशनी (18 वर्ष) बीते 28 दिसंबर 2025 को परिजनों से कहासुनी के बाद घर से निकल गई थी। बताया जाता है कि वह सीधे चित्तरपुर पुल पहुंची और हरदोई ब्रांच नहर में छलांग लगा दी थी। उस समय परिजनों और स्थानीय प्रशासन ने युवती को बचाने और खोजने के लिए काफी प्रयास किए थे। गोताखोरों की मदद भी ली गई, लेकिन कई दिनों की तलाश के बाद भी रोशनी का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोग चित्तरपुर पुल के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्हें नहर के किनारे झाड़ियों और पानी के बीच एक मानव कंकाल फंसा हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को नहर से बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलते ही रोशनी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कंकाल के साथ मिले कपड़ों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पिता रमेश राजपूत और परिवार के अन्य सदस्यों ने अवशेषों की पहचान रोशनी के रूप में की। 82 दिनों तक पानी में रहने के कारण शरीर पूरी तरह गल चुका था और केवल हड्डियों का ढांचा ही शेष बचा था। थाना अध्यक्ष अशोक पाल ने बताया, "पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में बारिश से तापमान गिरा, गर्मी से राहत:रबी फसलों को नुकसान का खतरा, किसानों की चिंता बढ़ी
    Next Article
    2.50करोड़ रंगदारी मामले में अखिलेश दुबे की जमानत अर्जी खारिज:हाईकोर्ट ने कहा- आरोपी प्रभावशाली, गवाहों को डरा सकता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment