Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध:भाजपा ने महिला जन आक्रोश सम्मेलन किया आयोजित, जितिन प्रसाद ने कहा- महिलाएं अपनी लड़ाई खुद लड़ें

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में मंगलवार को 'महिला जन आक्रोश सम्मेलन' और पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा किए गए मतदान के खिलाफ था। पीलीभीत के गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने विपक्षी दलों के प्रति अपना विरोध जताया। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए विपक्ष की आलोचना की। प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सदन में विधेयक पेश किया, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिला अधिकारों का विरोध करके अपनी मानसिकता प्रदर्शित की है। जितिन प्रसाद ने कहा- महिलाएं अपने अधिकारों की लड़ाई स्वयं लड़ें मंत्री ने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं अपने अधिकारों की लड़ाई स्वयं लड़ें। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के स्वरोजगार और सुरक्षा के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी विस्तृत उल्लेख किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया है, जबकि विपक्ष ने उनका अपमान किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से महिलाएं देश के विकास में अधिक तेजी से भागीदार बन सकती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इस ऐतिहासिक बदलाव में बाधा उत्पन्न की है। सम्मेलन में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहें सम्मेलन में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द, पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत और नगरपालिका चेयरमैन आस्था अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, रेखा सिंह परिहार और ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने कहा कि वे नारी शक्ति के कथित अपमान का बदला आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से लेंगी। कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्था जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार तथा अन्य जिला पदाधिकारियों द्वारा की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 39 ऐतिहासिक स्मारकों को राज्य संरक्षण मिला:सरकार ने सांस्कृतिक विरासत सहेजने के लिए उठाया बड़ा कदम
    Next Article
    PM के कार्यक्रम के लिए जिले से 70 बसें रवाना:यात्रियों की सुविधा के लिए इटावा से 30 बसें मंगवाई गईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment