Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा:मालिक और बेटों समेत 5 घायल, शटरिंग की एक बल्ली टूटने से हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया। हादसे में मकान मालिक, उनके दो बेटों और दो मजदूरों समेत पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, भारत मोहल्ला निवासी मोहम्मद हसन के मकान में लिंटर डालने का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लिंटर को सहारा देने वाली शटरिंग की एक मुख्य बल्ली अचानक टूट गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और कंक्रीट व सरिया का पूरा ढांचा नीचे आ गिरा। हादसे के समय छत पर काम कर रहे मजदूर और नीचे खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में मकान मालिक मोहम्मद हसन, उनके बड़े बेटे राशिद और छोटे बेटे मोनिस घायल हो गए। इसके अलावा बबूरा गांव के मोहित और कस्बे के शरीफ पुत्र अख्तर शाह (25) को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कस्बा इंचार्ज अनिल सिंह ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि मकान मालिक और उनके दो बेटों सहित पांच लोग घायल हुए हैं। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में स्नैपचैट पर बुलाकर युवक से 10 हजार लूटे:पांच युवकों ने मारपीट कर जबरन पैसे ट्रांसफर कराए, केस दर्ज
    Next Article
    सहारनपुर में राजस्व टीम को लोगों ने खदेड़ा:लेखपाल ने भागकर बचाई जान, पानी निकासी को लेकर विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment