Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में पूर्व अधिकारी के घर 60 लाख की चोरी:चोरों ने जेवर और नकदी पर हाथ साफ किया, DVR भी ले गए

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की वल्लभनगर कॉलोनी में एक पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के घर चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने बंद मकान से करीब 60 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये नकद चुरा लिए। पहचान छिपाने के लिए चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। यह घटना वल्लभनगर निवासी हरीश कुमार के घर में हुई। उनका परिवार छोटे भाई चिरंजीव की पत्नी द्वारा बरेली के एक अस्पताल में बेटी को जन्म देने की खुशी में शामिल होने के लिए घर में ताला लगाकर बरेली गया हुआ था। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर का मुख्य गेट और जीने का दरवाजा खुला देखा। उन्होंने तत्काल गृहस्वामी हरीश कुमार को फोन पर इसकी सूचना दी। परिवार के बरेली से लौटने पर उन्होंने देखा कि अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरों ने एक किलो से अधिक सोने-चांदी के गहने चुराए हैं, जिनकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त, घर में रखे एक लाख रुपये नकद भी गायब थे। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित हरीश कुमार के पिता स्वर्गीय गजेंद्र पाल कलेक्ट्रेट के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी थे, जिसके कारण बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कर्मचारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे। सुनगढ़ी थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने पुलिस बल और फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने वहां से साक्ष्य जुटाए हैं। थानाध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया, "यह मामला बेहद गंभीर है। पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा गैंगस्टर रिहाई मामले में SOG की जांच तेज:जेल में दोबारा खंगाले CCTV फुटेज, मुलाकातियों से पूछताछ
    Next Article
    चित्रकूट राष्ट्रीय रामायण मेला में भजन प्रस्तुति:गायिका आराधना सिंह ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment