Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में सरकारी धन गबन पर पुलिस का एक्शन:5 करोड़ रुपए से ज्यादा फ्रीज, 53 बैंक खातों की हुई जांच

    4 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत पुलिस ने सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी इल्हाम उर्फ रहमान शम्सी और उसकी पत्नी अर्शी खातून से जुड़े 53 संदिग्ध बैंक खातों में हुए लेनदेन की पुष्टि करते हुए करोड़ों की धनराशि फ्रीज की है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी इल्हाम, जो जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज बीसलपुर में कार्यरत था और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय से संबद्ध था, उसने वेतन बिल और टोकन जनरेशन के काम का फायदा उठाया। इल्हाम ने फर्जी लाभार्थी बनकर अपनी पत्नी अर्शी खातून के खाते में 1.01 करोड़ रुपए से ज्यादा की सरकारी राशि ट्रांसफर की। इस मामले में पुलिस ने पहले ही इल्हाम और उसकी पत्नी अर्शी खातून के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। अर्शी खातून को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कोतवाली पुलिस ने इस घोटाले की तह तक जाते हुए अब तक कुल 5,28,57,605 रुपए (पांच करोड़ अट्ठाईस लाख सत्तावन हजार छह सौ पांच रुपए) की धनराशि फ्रीज की है। इस राशि में आरोपियों द्वारा बरेली की निजी कंपनियों जैसे जेएचएम इंफ्राहोम और ओरिका होम्स को ट्रांसफर किए गए लाखों रुपए भी शामिल हैं। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों में जमा फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का भी पता लगाया। अर्शी खातून और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर मिली लगभग 59 लाख रुपए की कुल तीन एफडी को भी जांच अधिकारी ने फ्रीज करा दिया है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि इस हाई-प्रोफाइल मामले की गहन जांच के लिए चार सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य संभावित सहयोगियों और उन बैंक खातों की तलाश कर रही है, जहां गबन की राशि को ठिकाने लगाया गया हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले की प्रतिदिन निगरानी कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में परशुराम चौक पर चढे़ अराजक तत्व, माहौल गर्माया:जूते चप्पल पहनकर नीला झंडा लहराया, ब्राह्मण समाज में आक्रोश, धरने पर बैठे, कल तक का अल्टीमेटम
    Next Article
    संभल में दहेज उत्पीड़न: समझौता करने गए पिता-चाचा से मारपीट:बेटी से मारपीट के बाद पहुंचे थे, पति-देवर, सास-ससुर पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment