Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में दहेज उत्पीड़न: समझौता करने गए पिता-चाचा से मारपीट:बेटी से मारपीट के बाद पहुंचे थे, पति-देवर, सास-ससुर पर FIR

    4 hours ago

    1

    0

    संभल में दहेज की मांग पूरी न होने पर समझौता करने गए मायके पक्ष के लोगों के साथ ससुरालियों ने मारपीट की। इस घटना से एक दिन पहले विवाहिता के साथ भी मारपीट की गई थी। पुलिस ने विवाहिता के चाचा की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना तहसील संभल के थाना हज़रतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव बारीपुर भमरौआ की है। गांव छरैरा निवासी इदरीश ने अपनी बेटी मुस्कान की शादी तीन साल पहले बारीपुर भमरौआ निवासी इमरान पुत्र इरफान से की थी। आरोप है कि ससुराल वाले मुस्कान को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। बीते दिन पति सहित अन्य ससुरालियों ने मुस्कान के साथ मारपीट की और उसे तीन तलाक की धमकी दी। पीड़िता ने यह पूरी घटना अपने मायके पक्ष को बताई, जिसके बाद वे समझौता करने के लिए गांव पहुंचे। समझौते के दौरान विवाहिता के चाचा इशलाक पुत्र रफीउद्दीन निवासी मिलक सिरसी के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद घायलों को मेडिकल जांच के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। इशलाक की शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने मुस्कान के पति इमरान, देवर समीर, ससुर इरफ़ान और सास के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुस्कान के पिता इदरीश ने बताया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता है। शिकायत मिलने के बाद वे गांव बारीपुर भमरौआ के प्रधान के पास पहुंचे और उन्हें साथ लेकर बेटी के ससुराल गए, तभी ससुरालियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें उनके भाई को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि ससुराल वाले गाड़ी और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं, जबकि शादी में सभी आवश्यक सामान दिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में सरकारी धन गबन पर पुलिस का एक्शन:5 करोड़ रुपए से ज्यादा फ्रीज, 53 बैंक खातों की हुई जांच
    Next Article
    संभल में अंबेडकर जयंती पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल:लोगों ने बाबा साहब की निकाली शोभायात्रा, जय भीम का नारा गूंजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment