Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत से गोकुल प्रसाद मौर्य बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी माने जाते हैं

    5 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में भाजपा ने संगठन की कमान गोकुल प्रसाद मौर्य को सौंप दी है। पार्टी नेतृत्व ने उनकी जमीनी सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और धैर्य को देखते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। टिकट की दावेदारी से संगठन की कमान तक बीते नगर पालिका चुनाव में गोकुल प्रसाद मौर्य ने अध्यक्ष पद के लिए टिकट की दावेदारी की थी। टिकट न मिलने पर उनके समर्थकों में नाराजगी देखी गई और उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की अटकलें भी लगीं। हालांकि, उन्होंने पार्टी अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए चुनाव मैदान से दूरी बनाई। अब उसी निष्ठा और संयम का परिणाम उन्हें जिलाध्यक्ष पद के रूप में मिला है। संगठन में अनुभव और समीकरण वर्तमान में वे नगर पालिका के सभासद हैं और पूर्व में जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के करीबी माने जाने वाले गोकुल प्रसाद मौर्य की संगठन में मजबूत पकड़ बताई जाती है। उनकी नियुक्ति को जिले में पिछड़ा वर्ग (OBC) समीकरणों को साधने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं को संदेश भाजपा ने इस फैसले के जरिए स्पष्ट संकेत दिया है कि विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के साथ खड़े रहने वाले कार्यकर्ताओं को समय आने पर सम्मान और जिम्मेदारी दी जाती है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के सामने अब संगठन को एकजुट रखना, बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाना और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना बड़ी जिम्मेदारी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU न्यू कैंपस में एक और छात्रा की तबीयत बिगड़ी:छात्राएं बोलीं- प्रोवोस्ट की लापरवाही, मेस संचालक को शो कॉज नोटिस जारी
    Next Article
    महोबा जिला अस्पताल में स्टाफ की कमी:इमरजेंसी वार्ड में मरीज बेहाल, परिजन खुद कर रहे इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment