Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया:मऊ में 1.65 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन

    18 hours ago

    1

    0

    मऊ नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय सभासद और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। लोकार्पण किए गए कार्यों में वार्ड नंबर 2 भीटी में 20.93 लाख रुपये की लागत से शंकर मल्लाह के मकान से रजत अग्रवाल के मकान तक कवर्ड आरसीसी नाले का निर्माण शामिल है। वहीं, ककरिहार क्षेत्र में 29.06 लाख रुपये की लागत से मेन पिच रोड से डॉ. यू.पी. राव, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार होते हुए अवधेश के मकान तक सीसी रोड और कवर्ड नाली का निर्माण किया गया। वार्ड नंबर 5 सहादतपुरा पूर्वी में 36.05 लाख रुपये की लागत से मौर्या गेट से गौतम बुद्ध स्कूल और मौर्या पैलेस होते हुए संगम तिराहा तक पिच रोड के नवीनीकरण का कार्य पूरा हुआ। इसी क्रम में, वार्ड नंबर 9 चंद्रभानपुर के दर्पनारायणपुर में 12.76 लाख रुपये की लागत से बबलू यादव के मकान से जितेंद्र पंथी के मकान तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया। इसके अतिरिक्त, 32.06 लाख रुपये की लागत से बबन के खेत से बालाजी उद्योग होते हुए सरायमक्खन में बिंदु चौरसिया के मकान तक पिच रोड का निर्माण किया गया। 25.39 लाख रुपये की लागत से अरविंद चौरसिया के मकान से नंदलाल यादव होते हुए राजेश यादव और हरेंद्र यादव के मकान तक नाली पटिया और सीसी कार्य भी संपन्न हुए। जनसुविधाओं के विस्तार के तहत, सिकटिया स्थित हनुमान मंदिर और बलिया मोड़ स्थित रोज गार्डन में 4.20-4.20 लाख रुपये की लागत से दो वाटर कूलर भी स्थापित किए गए। इस अवसर पर सभासद दुर्ग विजय, संगम राज और बृजेश गुप्ता ने पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अरशद जमाल के नेतृत्व में वार्डों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि नगर को स्वच्छ, जलजमाव मुक्त और सुगम आवागमन वाला बनाने के लिए पालिका टीम लगातार कार्यरत है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार में मंत्री ए.के. शर्मा के मार्गदर्शन में नगर के समग्र विकास को गति मिल रही है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर के हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का समापन:चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में जल संरक्षण पर छात्रों को किया जागरूक
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में मुर्गा फार्म मालिक की हत्या:जातिसूचक गाली से नाराज नौकर ने सोते समय मौत के घाट उतारा, हत्यारा गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment