Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में मुर्गा फार्म मालिक की हत्या:जातिसूचक गाली से नाराज नौकर ने सोते समय मौत के घाट उतारा, हत्यारा गिरफ्तार

    19 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के खटाना गांव में एक मुर्गा फार्म मालिक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके ही यहां काम करने वाले नौकर ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया, जिसके मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान 39 वर्षीय प्रशांत उर्फ चीची के रूप में हुई है, जो खटाना गांव के पूर्व प्रधान जयवीर सिंह के बेटे थे। प्रशांत गांव के बाहर एक मुर्गा फार्म चलाते थे। जांच में सामने आया है कि प्रशांत पिछले कुछ दिनों से अपने यहां काम करने वाले मजदूर सुख को कथित तौर पर जातिसूचक गालियां देकर अपमानित कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर आरोपी सुख ने शुक्रवार देर रात अपने मालिक को सोते समय मौत के घाट उतार दिया। प्रशांत रोज की तरह अपने मुर्गा फार्म पर बने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी सुख कमरे में घुस गया और उसने पहले चाकू से प्रशांत की गर्दन पर वार किया। इसके बाद उसने लोहे के पाइप से उनके सिर पर हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी और वहां से फरार हो गया। शनिवार सुबह जब दूसरा नौकर कमरे की ओर गया तो दरवाजा बाहर से बंद देखकर उसे शक हुआ। उसने कुंडी खोली और अंदर पहुंचा तो देखा कि प्रशांत का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत नारेबाजी करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत दो टीमों का गठन किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और लोहे की पाइप भी बरामद कर ली है। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में जाति सूचक विवाद हत्या के मुख्य वजह सामने आई है इसके अलावा आगे की जांच जारी है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया:मऊ में 1.65 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन
    Next Article
    सऊदी अरब में जन्नतुल बकी कब्रिस्तान के पुनर्निर्माण की मांग:सुल्तानपुर में शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment