Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पल्लवी पटेल एसपी से बोलीं-आपने मेरा फोन कैसे काट दिया:ये बताइए कितने दिन में कार्रवाई होगी, 15 दिन बाद आपके ऑफिस पहुंच जाऊंगी

    7 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में अपना दल कमेरावादी की विधायक पल्लवी पटेल और एसपी रवि कुमार के बीच फोन पर हुई तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। यह विवाद एक महीने पुराने मामले में पुलिस कार्रवाई न होने को लेकर हुआ। जिसमें विधायक ने एसपी को 15 दिन में कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया। पूरा मामला जगतपुर के छिछोरा गांव में एक महीने पहले गांव के किसान सुरेश कुमार की मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि सुरेश कुमार के दस्तावेजों पर बैंक से पांच लाख रुपए का कर्ज लिया गया था। यह कर्ज गांव के ही एक व्यक्ति ने हड़प लिया था। परिजनों का दावा है कि इसी कर्ज की वसूली के लिए बैंक से लगातार नोटिस आ रहे थे। जिससे परेशान होकर सुरेश की मौत हो गई। इस मामले में नामजद शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद पुलिस ने एक महीने से अधिक समय तक कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद विधायक पल्लवी पटेल को हस्तक्षेप करना पड़ा। विधायक पल्लवी पटेल और एसपी से फोन कॉल में क्या हुई बातचीत… विधायक पल्लवी पटेल- मैं आपसे बात कर रही हूं, आपने ‘थैंक यू’ बोलकर फोन कैसे काट दिया? अगर मेरी बात खत्म होती तो मैं खुद कहती। एसपी रवि कुमार- मैडम, आप इस तरह चिल्लाकर बात करेंगी। विधायक - मैं चिल्ला नहीं रही हूं, बिल्कुल सामान्य तरीके से बात कर रही हूं। एसपी- मैडम, आप चिल्लाकर बात नहीं कर सकतीं। आप बात सुनना नहीं चाहतीं, इस तरह बात नहीं की जाती है। विधायक- मैं आपसे पूछ रही हूं कि एक महीने में क्या कार्रवाई हुई? अगर नहीं हुई है तो बताइए, आपको कितना समय चाहिए—2 दिन, 4 दिन, 1 सप्ताह एसपी- मैडम, आप जल्दबाजी कर रही हैं। आप निश्चिंत रहिए। विधायक- एक महीना बीत चुका है और आप कह रहे हैं कि मैं जल्दबाजी कर रही हूं। नियम कहता है कि ऐसी धाराओं में कार्रवाई जल्द होनी चाहिए। एसपी- मैं इस पर कार्रवाई करता हूं। विधायक- समय सीमा बता दीजिए, मैं तब तक आपको परेशान नहीं करूंगी। एसपी- 15 दिन का समय दीजिए, मैं कार्रवाई करवाता हूं। विधायक- ठीक है, 15 दिन याद रखिएगा। इसके बाद मैं आपके कार्यालय पहुंच जाऊंगी। एसपी- जानकारी प्राप्त कर रहा हूं, विवेचना करनी होगी। विधायक- आप विवेचना कीजिए, मैं 15 दिन बाद अपडेट लूंगी, लेकिन नामजद आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। एसपी- थैंक यू…” (कॉल समाप्त) विधायक- थैंक यू…” (कॉल कट) छिछोरा गांव में करीब एक महीने पहले किसान सुरेश कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि सुरेश कुमार के दस्तावेजों पर गांव के ही एक व्यक्ति ने बैंक से करीब 5 लाख रुपये का कर्ज ले लिया था। इसके बाद बैंक के नोटिस लगातार आ रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे। इस मामले में नामजद शिकायत के बावजूद एक महीने तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद विधायक पल्लवी पटेल के बातचीत के बाद एसपी ने 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- नोएडा बवाल- RJD की 2 महिला प्रवक्ताओं पर FIR, गलत VIDEO पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने का आरोप नोएडा में 2 दिन हुए बवाल के बाद आज यानी बुधवार को फैक्ट्रियां खुल गई हैं। हालात सामान्य हैं। जगह-जगह फोर्स तैनात है। CCTV और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 16 कंपनी RAF और पीएसी लगाई गई है। नोएडा सेक्टर 63, 84, 85, 80, फेस 2 में पुलिस ने फ्लैगमार्च किया। इस बीच, नोएडा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में राजद की दो महिला प्रवक्ताओं कंचना यादव और प्रियंका भारती पर FIR दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन हादसे में घायल युवती की लखनऊ में मौत:हरदोई में दोनों पैर कट गए थे, मेडिकल कॉलेज से रेफर किया था
    Next Article
    जालौन में स्मार्ट मीटर का विरोध:सैकड़ों महिलाएं सड़कों पर उतरीं, बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment