Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस बचने के लिए चोर ने चांदी का ब्रेसलेट निगला:बरेली में एक्सरे कराने पर हुई जानकारी, पुलिस बिना सर्जरी निकलवाया

    3 hours ago

    2

    0

    बरेली में चोरी के एक अनोखे मामले का खुलासा हुआ है। पकड़े जाने के डर से एक चोर ने चोरी किया हुआ करीब 50 ग्राम चांदी का ब्रेसलेट निगल लिया। पुलिस को इस पर शक हुआ, जिसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया और पेट का एक्स-रे कराया गया। रिपोर्ट में ब्रेसलेट पेट के अंदर दिखाई दिया। डॉक्टरों की निगरानी में शौच के माध्यम से पुलिस ने ब्रेसलेट बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पूरा मामला सम्राट अशोक नगर का है। अब जानिए पूरा मामला…. छत के रास्ते घर में घुसकर चोरी की थी सम्राट अशोक नगर के रहने वाले अशोक कुमार सिंह ने थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया- चोर छत के रास्ते घर में घुसकर बुलेट मोटरसाइकिल, मोबाइल और चांदी का ब्रेसलेट चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी का चेहरा सामने आया। यक्ष एप के जरिए उसकी पहचान हजियापुर के रहने वाले शातिर अपराधी सिकंदर उर्फ छोटा के रूप में हुई। चांदी का ब्रेसलेट निगला, पुलिस ने कराया एक्सरे मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर सिकंदर ने हाथ में पहना चोरी का चांदी का ब्रेसलेट मुंह में डालकर निगल लिया। गिरफ्तारी के बाद सिकंदर ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को उसके ब्रेसलेट निगलने का अंदेशा था। पुलिस ने तुरंत उसे जिला अस्पताल भेजा और पेट का एक्सरे (X-ray) कराया। रिपोर्ट में साफ दिखाई दिया कि ब्रेसलेट पेट के अंदर मौजूद है। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर चिकित्सीय विधि और शौच के माध्यम से पुलिस ने वह ब्रेसलेट बरामद कर लिया। 18 मुकदमे पहले से दर्ज सीओ सिटी थर्ड पंकज श्रीवास्तव ने बताया- आरोपी सिकंदर एक आदतन अपराधी है। वह बीते 19 मार्च को ही जेल गया था और 29 मार्च को जमानत पर बाहर आया। बाहर आने के अगले ही दिन यानी 30 मार्च को उसने बुलेट चोरी की इस घटना को अंजाम दे दिया। सिकंदर के साथ उसका साथी मुकेश भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी मुलाकात सिकंदर से जेल में हुई थी। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। पुलिस ने चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल, एक स्प्लेंडर बाइक, 35 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 3.5 लाख रुपये है, पेट से बरामद 50 ग्राम चांदी का ब्रेसलेट बरामद किया है। सिकंदर के खिलाफ दर्ज है 18 मुकदमे सिकंदर के खिलाफ बरेली के अलग-अलग थानों में 18 और मुकेश के खिलाफ 4 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पाण्डेय, उपनिरीक्षक विनय बहादुर, अमित कुमार और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सजेती में ट्यूबवेल में आग लगी:अनाज और पाइप जलकर राख, किसान को हजारों का नुकसान
    Next Article
    चंदौसी में नोटों से किताबों को तराजू में तोलकर प्रदर्शन:निजी स्कूलों पर 50 प्रतिशत कमीशनखोरी का आरोप, बोले- ₹10 की कॉपी ₹200 में बेच रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment