Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस भर्ती के नाम पर 3 करोड़ की ठगी:मुजफ्फरनगर में ठग ताहिर उर्फ काला का कबूलनामा ऑडियो वायरल

    5 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस भर्ती के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव निवासी ताहिर उर्फ काला प्रधान का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 4 मिनट 19 सेकेंड के इस ऑडियो में वह कथित तौर पर स्वीकार करता सुनाई दे रहा है कि उसके गिरोह ने अभ्यर्थियों से करीब तीन करोड़ रुपये की रकम ली थी। ऑडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह ऑडियो दो साल पुराना बताया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। वायरल ऑडियो में ताहिर उर्फ काला कथित तौर पर यह स्वीकार करता सुनाई देता है कि भर्ती कराने के नाम पर युवाओं से भारी रकम ली गई थी। बातचीत के दौरान वह कहता है कि पैसा इकट्ठा करके लखनऊ तक पहुंचाया गया था। ऑडियो में एक पीड़ित युवक अपनी नाराजगी जताते हुए पैसे वापस मांगता है, जबकि दूसरी ओर से ठग बहाने बनाते हुए रकम लौटाने की बात करता सुनाई देता है। बताया जा रहा है कि यह बातचीत उसके कुछ साथियों और पीड़ितों के बीच हुई थी। भर्ती न होने पर लौटाने का किया था वादा ऑडियो के अनुसार आरोपियों ने अभ्यर्थियों से यह कहकर पैसे लिए थे कि उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में नौकरी दिला दी जाएगी। कई युवाओं ने भरोसा कर लाखों रुपये तक दे दिए। लेकिन जब भर्ती प्रक्रिया में उनका चयन नहीं हुआ तो पीड़ितों ने पैसा वापस मांगना शुरू कर दिया। इसी दौरान हुई बातचीत का ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस बोली– ऑडियो पुराना, जांच जारी मामले पर पुलिस का कहना है कि वायरल हो रहा ऑडियो लगभग दो साल पुराना बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार मामले की सच्चाई और ठगी की रकम को लेकर जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। युवाओं के सपनों से खेला गया खेल स्थानीय लोगों का कहना है कि बेरोजगारी के बीच सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को ऐसे गिरोह आसानी से निशाना बना लेते हैं। भर्ती के नाम पर पैसे लेकर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जाता है। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि आखिर ऐसे गिरोह कब तक युवाओं के सपनों को ठगते रहेंगे। अब लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर DM-SSP ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण:यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा जांची, दिए दिशा-निर्देश
    Next Article
    गैस की किल्लत से ईद की तैयारियों पर असर:महिलाओं ने कम किए पकवान , कई घरों में कैंसिल हुई छोटी दावतें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment