Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस भर्ती परीक्षा: पहले दिन 2,320 अभ्यर्थी अनुपस्थित:बुलंदशहर के 11 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 6,720 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे

    7 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 6720 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2320 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई, जिसमें 1173 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें 1147 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर और आसपास पुलिस का सख्त पहरा रहा तथा अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। साथ ही, यातायात व्यवस्था भी सुचारु रखी गई ताकि अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो।पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार को भी दो पालियों में किया जाएगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। परीक्षा देने आए कई अभ्यर्थी केंद्रों पर समय से पहले पहुंच गए थे। दूसरी पाली शुरू होने से पहले, वे केंद्रों के बाहर पार्कों में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। परीक्षा शुरू होने के बाद, अभ्यर्थियों के रिश्तेदार और मित्र भी पार्कों में बैठकर इंतजार करते रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर से चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन:दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों का कराएगी दर्शन, जानें पैकेज का रेट
    Next Article
    दो दिन में बिक गए महीने भर के इंडक्शन चूल्हे:झांसी में ग्राहक बोले-LPG की बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment