Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो दिन में बिक गए महीने भर के इंडक्शन चूल्हे:झांसी में ग्राहक बोले-LPG की बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर

    9 hours ago

    1

    0

    झांसी में एलपीजी की किल्लत का असर अब सीधे रसोई तक पहुंच गया है। गैस सिलेंडर की उपलब्धता कम होने से लोग वैकल्पिक साधनों की तलाश कर रहे हैं। इसी के चलते शहर में इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है। हालात यह हैं कि बाजार में इंडक्शन की कमी होने लगी है और कई दुकानों पर स्टॉक खत्म हो चुका है। तस्वीरों में देखें एलपीजी उपभोक्ताओं का दर्द… दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में जितने इंडक्शन बिके हैं, उतने सामान्यतः पूरे महीने में भी नहीं बिकते। अचानक बढ़ी मांग के कारण कंपनियां भी नए ऑर्डर लेने से बच रही हैं। व्यापारियों के मुताबिक कंपनियों का कहना है कि इतनी जल्दी बड़े स्तर पर इंडक्शन का उत्पादन संभव नहीं है, इसलिए फिलहाल सप्लाई बढ़ाना मुश्किल हो रहा है। इधर, इंडक्शन खरीदने पहुंच रहे ग्राहकों की अपनी परेशानी है। उनका कहना है कि कई जगहों पर गैस की बुकिंग ही बंद कर दी गई है। ऐसे में उनके सामने दो ही विकल्प बचते हैं—या तो लकड़ी से चूल्हा जलाएं या फिर इंडक्शन का सहारा लें। लेकिन अब बाजार में इंडक्शन भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। दुकानदार बोले, इंडक्शन की बुकिंग बंद हो गई… कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके पास पहले से घरेलू एलपीजी कनेक्शन होने के बावजूद हॉकर सिलेंडर देने नहीं आ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हॉकर निर्धारित कीमत से अधिक पैसा लेकर सिलेंडर ब्लैक में देने को तैयार हैं। इस स्थिति से आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सामान्य करे, ताकि रसोई की यह समस्या खत्म हो सके। फिलहाल शहर में लोग इसी इंतजार में हैं कि एलपीजी संकट कब खत्म होगा और रसोई की व्यवस्था फिर से पटरी पर लौटेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस भर्ती परीक्षा: पहले दिन 2,320 अभ्यर्थी अनुपस्थित:बुलंदशहर के 11 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 6,720 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे
    Next Article
    DDU में नेशनल सेमिनार में इंडियन नॉलेज सिस्टम चर्चा हुई:एक्सपर्ट बोलें- भूगोल सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment