Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस चौकी में खुद को जलाने वाले युवक की मौत:अलीगढ़ में भाई बोला- पत्नी ने दहेज उत्पीड़न की FIR कराई थी,पुलिस टॉर्चर करती

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में 1 मार्च को पुलिस चौकी में आग लगाने वाले मनोज वर्मा (50) की सोमवार को दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इस मामले में पुलिस लगातार उसके घर पर दबिश दे रही थी। इससे परेशान होकर उसने रविवार को आग लगा ली थी। उसने इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां से बात में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। आज सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 2015 में खुर्जा में हुई थी शादी मनोज वर्मा के भाई राजेन्द्र ने बताया- मनोज ड्राइवर का काम करता था। उसकी शादी 2015 में बुलंदशर के खुर्जा क्षेत्र से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन बाद में उनके बीच बात-बात कर झगड़ा होने लगा।जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई थी उसने दहेज उत्पीड़न का केस कर दिया था। चार से मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में कई बार समन जारी हो चुके हैं। भाई बोला-पुलिस कर रही थी टॉर्चर भाई का आरोप है कि पुलिस केस की जांच को लेकर घर पर रोज दबिश देती थी। मनोज के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करती थी। मनोज इससे परेशान था। वह केस के सिलसिले में पुलिस से मिलने खैर कोतवाली क्षेत्र की कस्बा चौकी पहुंचा था। उसके बाद पता नहीं पुलिस ने उससे क्या क्या भाई ने खुद को आग लगा ली। वेंटिलेटर खाली न होने पर सफदरजंग अस्पताल में किया गया था रेफर पुलिस ने परिजन को आग लगाने की सूचना दी। जिसके बाद उसे पास के खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) ले जाया गया। जहां से उसे जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पर वेंटिलेटर खाली नहीं था। इसलिए भाई को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं पर उसका इलाज चल रहा था। मनोज ने सोमवार सुबह करीब 5 बजे दम तोड़ दिया। पुलिस बोली- टॉर्चर करने का आरोप झूठा है सीओ वरुण सिंह का कहना है कि मनोज वर्मा चौकी के सामने ही एक व्यक्ति के यहां ड्राइवरी का काम करते थे। उन्होंने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। चौकी पर उपस्थित दो सिपाहियों ने आग पर पानी व कपड़ा डालकर बचाया। उन्हें तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। टॉर्चर करने का आरोप गलत है। --------------- यह खबर भी पढ़िए… कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले-हमलावरों को बख्शेंगे नहीं, खुद को EX मुस्लिम लिखा
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आज 3729 जगह होगा होलिकोत्सव:सुरक्षा में 14 PAC कंपनियां तैनात; मनकामेश्वर से विज्ञान सरोवर तक धार्मिक कार्यक्रम
    Next Article
    सूर्या के पास केन विलियमसन और ABD जैसे दिग्गजों को पछाड़ने का मौका, सिर्फ 17 रनों की दरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment