Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस की निगरानी में निकली परशुराम कुटुंब यात्रा:परशुराम चौक पर हुए बवाल को लेकर बढ़ाई सुरक्षा, 31 झाकियां हुई शामिल

    10 hours ago

    2

    0

    आगरा में परशुराम जयंती के अवसर पर परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य ‘परशुराम कुटुंब यात्रा’ निकाली गई। भारी पुलिस बल की निगरानी में निकली इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे मार्ग में आस्था का माहौल बना रहा। यात्रा की शुरुआत भावना क्लार्क्स इन में भगवान परशुराम के विधि-विधान से पूजन के साथ हुई। इसके बाद यह यात्रा परशुराम चौक होते हुए सेंट्रल पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। ब्राह्मण समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही और श्रद्धालु जयकारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। यात्रा में 31 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिनमें भगवान परशुराम, मां भगवती सहित विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप प्रस्तुत किए गए। झांकियों को देखने के लिए मार्ग में लोगों की भीड़ उमड़ी और कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्था देखने लायक रही। इस दौरान परशुराम राजपुर चुंगी के महामंत्री पंडित सुधीर शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों आवास विकास पर परशुराम चौक पर ब्राह्मण समाज के अपमान की घटना के बाद समाज एक बार फिर भगवान राम नाम के साथ एकजुट हुआ है और इसी एकता के संदेश के साथ यह भव्य यात्रा निकाली जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसीपी मयंक तिवारी, एसीपी सुकन्या शर्मा सहित थाना सिकंदरा के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरी यात्रा पर नजर बनाए रखी। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी मार्कशीट मामले में दो की जमानत अर्जी खारिज:ADGC ने तर्क दिया- आरोपियों का नेटवर्क पूरे देश में, जांच प्रभावित कर सकते है
    Next Article
    खेल मंत्री रेखा आर्या बोलीं-:2036 के ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अभी से जुटें युवा, पदक लाने वालों को मिलेगी सरकारी नौकरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment