Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस की पिटाई से घायल अमित की हालत नाजुक:गाजियाबाद के निवाड़ी में पुलिस के खिलाफ महापंचायत की तैयारी, अज्ञात में केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के निवाड़ी थाने में नगर पंचायत के कर्मचारी अमित चौधरी को हिरासत में लेने और थाने में पीटने की घटना अब राजनीतिक मोड़ लेने लगी है। यशोदा अस्पताल में अमित की हालत नाजुक है, जिन्हें डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा है। इससे पहले गुरुवार शाम सैकड़ों लोगों ने निवाड़ी थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। इसमें रालोद नेता और स्थानीय ग्रामीण भी एक जुट होने लगे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अमित की स्थिति में सुधार नहीं है। आज निवाड़ी में पुलिस के खिलाफ महापंचायत की तैयारी है, जहां निवाड़ी में दोपहर से आसपास के लोग जुटना शुरु होंगे। इस मामले में डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने 2 दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। शराब पीते हुए हिरासत में लिया अमित निवाड़ी थाना क्षेत्र के पतला गांव निवासी अमित कुमार (32 साल) पुत्र सुभाष चौधरी नगर पंचायत में आउटसोर्सिग कर्मचारी हैं। वह पतला की चेयरमैन रीता चौधरी का ड्राइवर भी है। 7 अप्रैल की रात को अमित 3 साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच वहां पर निवाड़ी चौकी इंचार्ज लोकेंद्र पुलिस के साथ पहुंचे, इसके बाद पुलिस अमित को हिरासत में लेकर निवाड़ी थाने ले आई। अमित के छोटे भाई सुमित ने बताया कि मैं आर्मी में हूं। मेरी दिल्ली में पोस्टिंग है। पुलिस वाले मेरे भाई को लेकर गए। पुलिस ने अमित को हवालात में बंद करके पीटा। जब उसकी तबियत खराब हो गई। तो पुलिस उसे यशोदा अस्पताल लेकर पहुंचे। परिवार बोला ट्रक से घायल नहीं, थर्ड डिग्री दी गई अमित के भाई सुमित और पिता सुभाष चौधरी ने कहा कि हमें 8 अप्रैल की रात रात करीब डेढ़ बजे फोन आया कि अमित की तबियत खराब है। जब उसकी तबियत खराब थी तो वह कैसे भागा। पुलिस वाले ही दोषी है। उन्होंने घटनास्थल से लेकर चौकी तक सभी सीसीटीवी के फुटेज डिलीट कर दिए हैं। पिता ने केस दर्ज कराते हुए निवाड़ी थाने में बताया कि मेरा बेटा शराब पी रहा था तो शांतिभंग में कार्रवाई करनी थी, उसे हवालात में पुलिस ने पीटा। सीसी टीवी फुटेज में अमित पुलिस की गाड़ी रुकने पर कूदकर भागता हुए अलग अलग स्थानों पर कैमरों में कैद हुआ। उसके जहां पीछे 2 पुलिसकर्मी भागते हुए भी दिख रहे हैं। परिवार का कहना है कि पुलिस ट्रक की चपेट में आकर अमित को घायल होना बता रही है। जबकि सच्चाई यह है कि वह पुलिस की पिटाई से घायल हुआ है। पहले सड़क की सीसी सी टीवी है, उसके बाद सड़क से एक कॉलोनी की तरफ भागता है, फिर सड़क पर कैसे आ गया। आज निवाड़ी में महापंचायत की तैयारी निवाड़ी क्षेत्र मोदीनगर विधानसभा में आता है। यह बागपत लोकसभा सीट के तहत आता है। यहां लोकदल का गढ़ है, गुरुवार को भी रालोद नेताओं और ग्रामीणों ने पहुंचकर यहां जमकर हंगामा किया। जिसके बाद दो दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए और केस दर्ज हुआ। हालांकि पुलिस ने केस अज्ञात में दर्ज करते हुए पुलिसकर्मियों को बचाने का प्रयास किया है। आज निवाड़ी गांव में पुलिस के खिलाफ महापंचायत की तैयारी है। जिसमें एसओ निवाड़ी पर भी गाज गिर सकती है। निवाड़ी थाना पिछले 5 महीनों में चचिर्त रहा है। पूर्व में प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह रावत 50 हजार की रिश्वत के एंटी करप्शन टीम ने अरेस्ट कर जेल भेजे। 5 माह पहले गुंडई करने पर दो दरोगा महिला के साथ शराब पीने पर सस्पेंड हुए। 4 सीसी टीवी फुटेज सामने आईं वहीं 4 सीसीटीवी सामने आए हैं। पहला सीसीटीवी अस्पताल के बाहर का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि अस्पताल के गेट पर पुलिस की गाड़ी रुकती है। इसके बाद पीछे का दरवाजा खोलकर एक युवक भाग जाता है। वहीं दूसरे सीसीटीवी में दिख रहा है कि युवक मोहल्ले की गलियों में दौड़ रहा है। पुलिसवाले उसका पीछा कर रहे हैं। एक अन्य सीसी टीवी में युवक सड़क पार करने का प्रयास करता है, सामने ट्रक दिखाई दे रहा है। डीसीपी देहात का बयान DCP देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि जांच में 6 पुलिसकर्मी दोषी मिले हैं। युवक को अवैध तरीके से हिरासत में लेने में 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। निवाड़ी थाने के दरोगा लोकेंद्र कुमार, दरोगा शाहिद खान, हेड कांस्टेबल सचिन मोहन, सिपाही नरेंद्र को सस्पेंड कर दिया। वहीं अमित के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले में साक्ष्य के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के 10 इलाकों में आज बिजली कटौती:3 से 6 घंटे तक सप्लाई ठप रहेगी, जानें किन जगहों पर ज्यादा दिक्कत
    Next Article
    चित्रकूट में युवक पर दुष्कर्म और प्रताड़ना का आरोप:तीन बच्चों की मां ने शादी का झांसा देने का केस दर्ज कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment