Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में युवक पर दुष्कर्म और प्रताड़ना का आरोप:तीन बच्चों की मां ने शादी का झांसा देने का केस दर्ज कराया

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले में एक महिला ने सरधुवा गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर युवक, उसके पिता और चचेरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बिहार की रहने वाली इस महिला के तीन बच्चे हैं। उसने गुरुवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पति का कोरोना काल में निधन हो गया था। पति की मृत्यु के बाद वह अपने बच्चों के साथ अहमदाबाद में रहती थी और गुजरात की एक फैक्ट्री में काम करती थी। महिला के अनुसार, अहमदाबाद में उसकी मुलाकात सरधुवा निवासी विनीत विश्वकर्मा से हुई थी। विनीत ने उससे शादी करने का वादा किया और उसके साथ रहने लगा। कुछ समय बाद विनीत अहमदाबाद से भाग आया। जब महिला विनीत की तलाश में सरधुवा पहुंची, तो आरोप है कि विनीत विश्वकर्मा, उसके पिता गुलजार और चचेरे भाई विमल विश्वकर्मा ने उसे पीटा और घर से भगा दिया। थाना प्रभारी रामसिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस की पिटाई से घायल अमित की हालत नाजुक:गाजियाबाद के निवाड़ी में पुलिस के खिलाफ महापंचायत की तैयारी, अज्ञात में केस दर्ज
    Next Article
    शाहजहांपुर में निजी स्कूल के छात्रों के अभिभावक परेशान:दुकानदार पर पुराना कोर्स देने का आरोप, स्कूल प्रिंसिपल पर भी सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment