Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस कार्रवाई न होने पर किसान संगठन का धरना:किसान नेता बोले- समाधान न हुआ तो बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

    13 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के थाना गोसाईगंज और पूरा बाजार पुलिस पर आवश्यक कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी अराजनैतिक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सिविल लाइन स्थित तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संगठन प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। भूमि विवाद में देरी का आरोप प्रदर्शनकारियों का कहना है कि थाना गोसाईगंज क्षेत्र के एक भूमि विवाद प्रकरण में 10 से 15 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। संगठन का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी जांच और कानूनी कार्रवाई लंबित है, जिससे किसानों में असंतोष बढ़ रहा है। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन धरने का नेतृत्व जिला अध्यक्ष परशुराम यादव ने किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी, किसान नेता रामजन्म यादव, मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजित राम वर्मा, जिला महासचिव श्रीनिवास पांडे और शकुंतला राजभर सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महताब खान बने कांग्रेस गोरखपुर मंडल विधि विभाग चेयरमैन:महराजगंज में कांग्रेस पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
    Next Article
    नोएडा CP लक्ष्मी सिंह एमिटी एक्सलेंस अवार्ड से सम्मानित:बोली- "10 सालों की वित्तीय क्रांति ने महिलाओं को बनाया सशक्त"

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment