Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस कार्रवाई से नाराज दंपती पानी की टंकी पर चढ़े:कुशीनगर में परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, ढाई महीने पहले चोरी हुई कार न मिलने से निराश

    1 day ago

    1

    0

    कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई से नाराज एक पति-पत्नी गांव की पानी टंकी पर चढ़ गए। यह घटना बांसगांव टोला जटवालिया में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दंपती की पहचान बांसगांव टोला सरगर्टिया निवासी गुल मोहम्मद अंसारी उर्फ गुलटेनी और उनकी पत्नी सदरून निशा के रूप में हुई है। पीड़ित दंपती का आरोप है कि 31 नवंबर 2025 को उनके घर से कुछ दूरी पर खड़ी उनकी चार पहिया वाहन चोरी हो गई थी। उन्होंने इस संबंध में विशुनपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। 2 तस्वीरें देखिए… चोरी का वीडियो गायब दंपती का कहना है कि सभी आवश्यक साक्ष्य और जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों ने बताया कि वाहन चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी और उसकी रिकॉर्डिंग एक पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपी गई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने वह पेन ड्राइव गुम कर दी। पुलिस की कथित लापरवाही से नाराज होकर दंपती ने सुबह करीब 10 बजे बांसगांव जटवालिया स्थित पानी टंकी पर चढ़कर न्याय की गुहार लगानी शुरू कर दी। इधर, पुलिस कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दोपहर करीब 1:20 बजे दुदही से जमुआन जाने वाले मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्ति को तत्काल हिरासत में लेकर जेल भेजा जाए। पुलिस ने दंपती को समझाने का प्रयास किया घटना की सूचना मिलते ही विशुनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे तैयार नहीं हुए। इस घटना के बाद मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और पुलिस दंपती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी जंक्शन से नहीं गुजरेंगी होली की स्पेशल ट्रेनें:देश भर में 1410 ट्रेनों की बहार, जिले को सिर्फ इंतजार
    Next Article
    कौशांबी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कमरे में पंखे से लुंगी के सहारे लटका मिला शव, मजदूरी करता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment