Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कमरे में पंखे से लुंगी के सहारे लटका मिला शव, मजदूरी करता था

    1 day ago

    1

    0

    कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के सेहुणा गांव में एक युवक ने कमरे के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान सेहुणा गांव निवासी 40 वर्षीय सूरज पुत्र सल्लू प्रजापति के रूप में हुई है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार सुबह परिजनों ने उसे कमरे के भीतर पंखे से लुंगी के सहारे लटका हुआ पाया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात सूरज किसी बात से नाराज होकर अपने कमरे में चला गया था। उसकी मौत से उसके तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिपरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस कार्रवाई से नाराज दंपती पानी की टंकी पर चढ़े:कुशीनगर में परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, ढाई महीने पहले चोरी हुई कार न मिलने से निराश
    Next Article
    आप ने मोदी-ट्रंप ट्रेड डील रद्द करने की मांग की:किसानों-नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment