Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस कार्यशैली से नाराज विधायक थाने में धरने पर बैठे:कार्यकर्ताओं संग जमीन पर बैठे,थानाध्यक्ष समेत कई पर कार्रवाई की मांग

    11 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सेवता से बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी का गुस्सा फूट पड़ा। विधायक अपने समर्थकों के साथ रामपुर मथुरा थाने पहुंचे और थाना परिसर में जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस मनमानी कर रही है और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही। विधायक ज्ञान तिवारी ने थाने में तैनात दीवान रविशंकर यादव और कांस्टेबल विनोद यादव पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि देर रात एक नौटंकी कार्यक्रम को जबरन बंद कराए जाने के बाद मामला अनावश्यक रूप से तूल पकड़ गया और पुलिस ने नियमों की अनदेखी करते हुए कार्रवाई की। इसी से आक्रोशित होकर वे समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए। विधायक के थाने पहुंचने की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर वेद प्रकाश पहुंचे और विधायक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले संवाद के दौरान सीओ ने मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन विधायक अपनी मांगों पर अड़े रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रभारी निरीक्षक, दीवान और कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। विधायक ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके व्यवहार से जनता में भय और असंतोष का माहौल बन रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मुद्दे को उच्च स्तर तक उठाएंगे। हंगामे के दौरान थाना परिसर में भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया। फिलहाल मामला रामपुर मथुरा थाना इलाके से जुड़ा हुआ है और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सीओ मामले में विधायक को समझाने में जुट हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत:बाइक सवार ने मारी टक्कर, हाथरस पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    तामेश्वर मंदिर में औरंगजेब के कैदियों को मिलती थी फांसी:भोलेनाथ से प्रार्थना पर टलती थी सजा, अंग्रेजों ने बंद कराया था पश्चिमी द्वार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment