Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार:फिरोजाबाद में मोबाइल लूट मामले में फरार था, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में टूण्डला पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में फरार चल रहे शातिर अपराधी जाहिद उर्फ डीपर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ा गया। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर वांछित अपराधियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जाहिद बन्ना रोड स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी और चेकिंग शुरू की। तभी एक संदिग्ध युवक अपाचे मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और उसकी बाइक फिसलने से वह गिर गया। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें जाहिद के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी जाहिद ने 11 मार्च को एनएच-19 स्थित पारस कोल्ड स्टोर के पास एक युवक से वीवो Y400 प्रो मोबाइल लूटने की घटना स्वीकार की। वह इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अब इस वारदात में शामिल उसके साथी असलम की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, लूटा गया वीवो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। जाहिद उर्फ डीपर पर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई को थाना टूण्डला प्रभारी अनिल कुमार सिंह और उनकी टीम ने अंजाम दिया, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में रामनवमी पर शोभायात्रा निकली:वृंदावन से आए संतों ने की आरती, श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए
    Next Article
    बस्ती में आउटसोर्सिंग ठेका रद्द, फर्जी दस्तावेज मिले:संयुक्त शिक्षा निदेशक ने महिस इन्फोटेक का अनुबंध निरस्त किया, नई निविदा के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment