Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने 9 जिलों में खंगाला 50 हजार का इनामी:बदायूं HPCL हत्याकांड: अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू अब भी फरार

    4 hours ago

    2

    0

    बदायूं में एचपीसीएल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक 50 हजार का इनामी अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए गठित चार पुलिस टीमें अब तक नौ जिलों में दबिश दे चुकी हैं, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया है। अधिकारियों के अनुसार, संभावित स्थानों पर दबिश जारी है और घटना वाली शाम हाइवे पर लगे ढाई सौ से अधिक कैमरों की फुटेज खंगालकर नए सिरे से सुरागरसी की जा रही है। यह घटना 12 मार्च की दोपहर को हुई थी, जब एचपीसीएल में दोहरा हत्याकांड हुआ। घटना के कुछ ही घंटों बाद आरोपी अजय का पूरा परिवार गांव छोड़कर फरार हो गया। जब पुलिस उनके घर पहुंची, तो वहां ताले लटके मिले। प्रशासन ने आरोपियों की संपत्ति की जांच की, जिसके बाद बुलडोजर कार्रवाई की नौबत आ गई। पुलिस की चार टीमें अजय के परिजनों की तलाश में जुटी थीं, लेकिन वे पुलिस की पकड़ से दूर रहे। कुछ दावों के अनुसार, पूरा परिवार देश की सीमा पार कर नेपाल में शरण ले चुका है, जबकि कुछ का मानना है कि आरोपी किसी अन्य राज्य में छिपे हुए हैं। इन अटकलों के बीच पुलिस अभी भी खाली हाथ है। हालांकि, बुधवार को अजय के दोनों सगे भाई केशव और चंद्रप्रकाश ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि उनसे पूछताछ के आधार पर फरार आरोपियों के ठिकाने का सुराग मिल सकता है। यह भी माना जा रहा है कि फरार परिवार ने अपना ठिकाना बदल लिया होगा, लेकिन पुलिस को ऐसे महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है जो उनकी गिरफ्तारी में सहायक होंगे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अब तक नौ जिलों में दबिश दी है। इनमें पड़ोसी जिले बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत के साथ-साथ अमरोहा, बहराइच और श्रावस्ती भी शामिल हैं। इन जिलों में आरोपियों की रिश्तेदारी होने की जानकारी मिली थी। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में चलती कार में लूट:तमंचा-चाकू दिखाकर रोका, मोबाइल से 71 हजार का लोन लिया; दोस्तों से भी ठगे 5 हजार
    Next Article
    पनकी में दो ट्रकों की भीषण टक्कर:ड्राइवर केबिन में फंसा, गैस कटर से गाड़ी काटकर बाहर निकाला, हैलट रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment