Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पनकी में दो ट्रकों की भीषण टक्कर:ड्राइवर केबिन में फंसा, गैस कटर से गाड़ी काटकर बाहर निकाला, हैलट रेफर

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पीछे चल रहे ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंस गया। पुलिस ने गैस कटर से काटकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हाईवे पर ओवरटेक के दौरान मची अफरा-तफरी भौती हाईवे पर हुए इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें ही फंस गया। गैस कटर से चला रेस्क्यू ऑपरेशन, गंभीर हालत में रेफर सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गैस कटर के जरिए केबिन काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला। पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोबाइल से पहचान की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी घायल चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसके मोबाइल के जरिए परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है और हादसे की जांच जारी है। ट्रक हटाकर बहाल कराया यातायात थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया के मुताबिक, दोनों ट्रकों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने 9 जिलों में खंगाला 50 हजार का इनामी:बदायूं HPCL हत्याकांड: अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू अब भी फरार
    Next Article
    KKR vs LSG: सबसे बड़ा खिलाड़ी बन गया विलेन, केकेआर को हरवा दिया मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment