Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने एनकाउंटर में बदमाश को किया गिरफ्तार:हाथरस में शराब ठेकों पर लूटपाट का आरोपी मुठभेड़ में घायल

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी फारुख पुत्र जलालूद्दीन निवासी अल्हेपुर, थाना चंदपा, हाथरस है। उसके पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फारुख शराब के ठेकों पर लूटपाट की कई घटनाओं में शामिल था। कल देर रात सहपऊ पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट की घटनाओं में शामिल बदमाश परसौरा बम्बे से मढाभोज वाले रास्ते से कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर सहपऊ और हाथरस जंक्शन पुलिस ने मढाभोज वाले रास्ते पर चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता दिखा, जिसे रोकने का प्रयास करने पर वह नहीं रुका। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त फारुख के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। फारुख के कब्जे से लूटे गए ₹5000, एक अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने अपने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शराब के ठेकों की रेकी करता था और फिर योजनाबद्ध तरीके से घटनाओं को अंजाम देता था। दोनों मामलों में दर्ज हुए थे मुकदमे... गजेंद्र पुत्र राम सिंह निवासी दुपेरिया, एटा ने थाना सहपऊ में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 मार्च की रात करीब 8:25 बजे ग्राम सिखरा स्थित देशी शराब के ठेके से अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गेट तोड़कर गल्ले से रुपये लूट लिए थे। उसने 24 मार्च को हाथरस जंक्शन थाने में भी सूचना दी थी कि 22 मार्च को ग्राम एहन के देशी शराब के ठेके पर बाइक सवार दो लड़कों ने लूटपाट का प्रयास किया था। पुलिस ने इन मामलों में भी मुकदमे दर्ज किए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सामूहिक दुष्कर्म दोषी को 20 साल कठोर कारावास:प्रतापगढ़ कोर्ट ने 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया
    Next Article
    उन्नाव में दुर्गा अष्टमी पर उमड़ी भक्तों की भीड़:मां महागौरी के दर्शन के लिए मंदिरों में सुबह से लगी कतारें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment