Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में दुर्गा अष्टमी पर उमड़ी भक्तों की भीड़:मां महागौरी के दर्शन के लिए मंदिरों में सुबह से लगी कतारें

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में गुरुवार को नवरात्र के आठवें दिन दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी के दर्शन के लिए दुर्गा मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में भोर से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। दिनभर मां का पूजा-पाठ चलता रहा और नगर भक्तिमय बना रहा। मां महागौरी के स्वरूप के दर्शन के लिए मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह से ही मां के जयकारे गूंजते रहे। राजधानी मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर के पंडित विनोद पांडे ने बताया कि मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कई श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर और दुर्गा सप्तशती का पाठ करके मां को प्रसन्न किया। नगर के विभिन्न स्थानों पर जागरण का आयोजन किया गया, जहां महिला श्रद्धालुओं ने माता के भजन-कीर्तन गाए। मंदिरों में भक्त नारियल, चुनरी, धूप, दीप और नैवेद्य से सजी पूजा की थाल लेकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गई। कंचन नगर स्थित कंचनामाई मंदिर, महेश मार्ग स्थित सिद्धिधात्री मंदिर, डाकतार कॉलोनी स्थित सोमा गौरी मंदिर, गांधीनगर स्थित काली मंदिर, पोनी रोड झंडे चौराहा स्थित झंडेश्वर मंदिर, बिन्दानगर स्थित दुर्गा मंदिर, बालूघाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ, गंगा विशुनघाट दुर्गा मंदिर और राधा कृष्ण दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल था। पूजा सामग्री की दुकानों के साथ-साथ अन्य दुकानों पर भी श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। कई श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर देवी मां से सुख-समृद्धि की कामना की। देर शाम तक मंदिरों में देवी भक्तों का दर्शन के लिए आने का सिलसिला जारी रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने एनकाउंटर में बदमाश को किया गिरफ्तार:हाथरस में शराब ठेकों पर लूटपाट का आरोपी मुठभेड़ में घायल
    Next Article
    पत्नी की हत्या के मामले में पति को आजीवन कारावास:हरदोई जिला जज ने 6 साल पुराने मामले में सुनाई सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment