Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने जलकल विभाग में 3 फर्जी अधिकारी दबोचे:एंटीकरप्शन-SIT इंस्पेक्टर बनकर कर्मचारी को धमकाया, रुपये लेने पहुंचे तो पकड़ाए

    8 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के जलकल विभाग में कर्मचारी को एंटी करप्शन और SIT सदस्य बनकर जांच और शिकायती पत्र के बहाने धमकाने वाले फर्जी अधिकारियों को पुलिस ने दबोच लिया। तीनों कर्मचारियों से फर्जी कागज लेकर वसूली करने पहुंचे थे। जिसकी शिकायत पर पहुंची पुलिस ने महिला समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर तीनों फर्जी अफसरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सिपाहियों ने दबोच लिया। तीनों को हिरासत में थाने लाया गया। वहां उनसे पूछताछ में कई मामलों का खुलासा हुआ। तीनों पिछले कई दिनों से जलकल के कर्मचारियों को निशाने पर लिए थे। एंटीकरप्शन-SIT इंस्पेक्टर बनकर धमकाते थे। फिर वसूली करके नया शिकार तलाशते थे। पिछले दिनों तीनों एंटी करप्शन और SIT सदस्य बनकर जलकल विभाग के कर्मचारी हिमांशु श्रीवास्तव को शिकायती प्रार्थना पत्र होने की बात कहकर डरा धमका रहे थे। उससे रुपयों की मांग कर रहे थे। आरोपियों में शामिल तीनों उतराखंड के ऊधमसिंह नगर निवासी है। इसमें सौरभ गावा, फ़िरोज़ अहमद और साक्षी सक्सेना के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तीनों को आज भेलूपुर पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। साथ ही उनसे मिली जानकारी के बाद पूरे गैंग से जुड़े लोगों की तलाश करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज से चैत्र नवरात्र:कानपुर में बारादेवी और तपेश्वरी मन्दिर में सुबह 5 बजे से दर्शन के लिए भक्तों की लगी भक्तों की लगी लाइन, यातायात डायवर्जन लागू
    Next Article
    गोंडा में मां बाराही देवी शक्तिपीठ पर भक्तों की भीड़:मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर रहे भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment