Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने UPI से गलत ट्रांसफर हुए पैसे वापस कराए:मिर्जापुर मे दो मामलों में 2.75 लाख से ज्यादा की राशि पीड़ितों को मिली

    3 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर जिले में पुलिस की साइबर सेल टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई (UPI) के माध्यम से गलती से ट्रांसफर हुई धनराशि वापस कराकर पीड़ितों को बड़ी राहत दी है। अलग-अलग दो मामलों में कुल 2.75 लाख रुपए से अधिक की रकम सफलतापूर्वक वापस कराई गई है। पहला मामला चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुर मवैया निवासी राजकुमार यादव से संबंधित है। 7 अप्रैल 2023 को उनके यूपीआई से गलती से 2,65,000 रुपए का ट्रांजेक्शन हो गया था। शिकायत मिलने के बाद चील्ह साइबर सेल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैंक से समन्वय स्थापित किया, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित को उनकी पूरी धनराशि वापस मिल गई। इसी तरह, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के शुक्लहा निवासी चंद्रकांत दुबे के साथ भी ऐसी ही घटना हुई थी। 28 जनवरी 2023 को उनके यूपीआई से 10,000 रुपये गलती से एक अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए थे। इस संबंध में एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में कोतवाली देहात साइबर सेल टीम ने संबंधित बैंक/मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर न्यायालय के आदेश पर यह धनराशि 15 माह बाद वापस कराई। इन दोनों मामलों में थाना कोतवाली देहात और थाना चील्ह की साइबर सेल टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में इन टीमों ने त्वरित जांच और बैंक समन्वय के जरिए पीड़ितों को उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलाने में सफलता हासिल की। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यूपीआई या अन्य ऑनलाइन लेन-देन करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार की गलती या साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल (NCRP portal) या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में पिकअप से 12 गोवंश बरामद, तस्कर गिरफ्तार:पश्चिम बंगाल ले जा रहा था वध के लिए, पुलिस जांच जारी
    Next Article
    करणी सेना ने मनाई महाराणा सांगा की जयंती:मिर्जापुर में महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment