Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस पर अवैध हिरासत और मारपीट का आरोप:कांग्रेस ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की, बोले- अन्याय के खिलाफ खुलकर लड़ेंगे

    3 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में पहासू पुलिस पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता से मारपीट और अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगा है। इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ता शाहिद अल्वी ने बताया कि 23 मार्च को पहासू के अलीगढ़ अड्डे से दरोगा रामवीर सिंह, सिपाही निशांत और पुलिस टीम ने उन्हें बिना किसी कारण पीटा और उठाया। अल्वी के अनुसार, उन्हें पांच घंटे तक थाने की हवालात में अवैध रूप से रखा गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिपाही ने छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की। अल्वी ने बताया कि दरोगा ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में भी अपशब्द कहे थे। उन्होंने बताया कि देर रात जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान और अन्य कार्यकर्ता थाने पहुंचे, तब पुलिस ने खेद व्यक्त करते हुए उन्हें छोड़ा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने बताया कि जब वह कार्यकर्ता को छुड़ाने पहासू थाने पहुंचे, तो वहां न प्रभारी मौजूद थे और न ही दरोगा। मुकदमे तत्काल वापस लेने की भी मांग की उनके धरने पर बैठने के बाद प्रभारी आए और कार्यकर्ता को रिहा किया गया। जियाउर्रहमान ने एसएसपी से मांग की कि घटना के समय वादी दरोगा और सभी आरोपी पुलिसकर्मियों की कॉल डिटेल और लोकेशन निकलवाई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा और उपाध्यक्ष प्रशांत बाल्मिकी ने आरोप लगाया कि पुलिस सत्ता के दबाव में निर्दोष नागरिकों का उत्पीड़न कर रही है। कांग्रेस नेता राजकुमार पंडित, मनीष चतुर्वेदी और नईम मंसूरी ने कहा कि वे इस अन्याय के खिलाफ खुलकर लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पहासू पुलिस द्वारा खुद को बचाने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लेने की भी मांग की। इस दौरान मनीष चतुर्वेदी, देश दीपक भारद्वाज, नईम मंसूरी, सचिन वशिष्ठ, कुलदीप पचौरी, नरेश बाल्मिकी, सगीर अहमद, सादिक सैफी, इस्लामुद्दीन, दीपक बाल्मिकी, परवेज पठान, सुहैल खान, अखिल खान, साहिल खान, एसडी शर्मा, तरुण गिरी, पुष्पेंद्र चौधरी, शाहिद अल्वी, मुनाजिम खान और दिनेश शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री असीम अरुण ने कन्नौज कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया:कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, लेट आने वालों पर विभागीय कार्यवाही के दिए निर्देश
    Next Article
    400 महिलाओं ने शुरू किए उद्यम:हापुड़ में कनेक्टिंग ड्रीम्स फाउंडेशन के प्रोजेक्ट उड़ान से मिली मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment