Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस टीम ने 165 रन से रेवेन्यू लायंस को हराया:सहारनपुर में GMCL क्रिकेट लीग का हुआ उद्घाटन, DIG ने किया शुभारंभ

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में गली मोहल्ला कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग (GMCL) डिस्ट्रिक्ट यूपी स्टेट सीजन-1 का बुधवार को ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट ग्राउंड में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में सहारनपुर पुलिस टीम ने रेवेन्यू लायंस को 165 रनों के विशाल अंतर से हराया। डीआईजी अभिषेक सिंह ने टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह टी-20 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 5 अप्रैल से 3 मई तक चलेगा। इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं और पूरे टूर्नामेंट के दौरान 15 मुकाबले खेले जाएंगे। इसका आयोजन गली मोहल्ला क्रिकेट लीग और जीएम बॉक्स क्रिकेट एसोसिएशन मिलकर कर रहे हैं। इस आयोजन को सहारनपुर पुलिस के 'नशा मुक्त भारत अभियान' का भी समर्थन प्राप्त है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें नशे से दूर रखना है। उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर पुलिस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 231 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विनीत ने शानदार 77 रन बनाए, जबकि स्वतंत्रता ने 62 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। रेवेन्यू लायंस के लिए प्रदीप और दक्ष प्रताप ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेवेन्यू लायंस की टीम सहारनपुर पुलिस की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और महज 66 रन पर ऑल आउट हो गई। रेवेन्यू की ओर से विकास ने 21 और रॉबिन ने 11 रन बनाए। सहारनपुर पुलिस के गेंदबाज विनीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। विनीत को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन (77 रन और 5 विकेट) के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। इस अवसर पर बाबा इंदर प्रीत सिंह, यूपी कोऑर्डिनेटर राकेश रस्तोगी, यूपीसीए चैलेंजर कमेटी सदस्य साजिद उमर, सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन से लतीफ उर रहमान सहित कई गणमान्य व्यक्ति और आयोजक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संकट मोचन संगीत समारोह का आज तीसरा दिन:जसविंदर नरूला की होगी प्रस्तुति, 400 से ज्यादा पवनपुत्र के स्वरूपों की लगी पेंटिंग
    Next Article
    लखनऊ में हनुमान जयंती सप्ताह:अवध लेडीज क्लब में हुआ सुंदरकांड पाठ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment