Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में हनुमान जयंती सप्ताह:अवध लेडीज क्लब में हुआ सुंदरकांड पाठ

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में हनुमान जयंती सप्ताह के अवसर पर अवध लेडीज क्लब में भक्ति और श्रद्धा का सुंदर संगम देखने को मिला। क्लब की सभी सदस्याओं ने एक साथ मिलकर सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना रहा और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष ज्योति कौल और प्रधानाचार्य बीना राय ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद सभी सदस्याओं ने मनोयोग से सुंदरकांड का पाठ किया। हर श्लोक के साथ श्रद्धा और आस्था की भावना साफ झलक रही थी। ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक जागरूकता का प्रतीक इस मौके पर पद्मा गिदवानी, विमल पंत, सरिता अग्रवाल, इंदु सारस्वत, मंजू अग्रवाल, अमिता शुक्ल, मनोरमा मिश्र, रीता सिंह और अर्चना गुप्ता सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान मनोरमा मिश्र ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल मन को शांति देते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की भक्ति हमें साहस, सेवा और समर्पण की सीख देती है।अंत में सभी ने हनुमान जी से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन ने क्लब की एकजुटता और धार्मिक आस्था को मजबूती से प्रस्तुत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस टीम ने 165 रन से रेवेन्यू लायंस को हराया:सहारनपुर में GMCL क्रिकेट लीग का हुआ उद्घाटन, DIG ने किया शुभारंभ
    Next Article
    भलुअनी थानाध्यक्ष पर दुर्व्यवहार का आरोप:देवरिया में CRPF जवाने ने की शिकायत, सीओ को सौंपी गई जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment