Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस वैन हादसे का आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार:हेड कांस्टेबल की हुई थी मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल; सीसीटीवी से पहचान

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के आरोपी ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दुर्घटना में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष यादव (45) पुत्र मनोहर यादव के रूप में हुई है, जो महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के रौतार गांव का निवासी है। हादसे में घायल हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रीतम कुमार यादव और पीआरडी जवान ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हुए थे। यह घटना 29/30 अप्रैल की देर रात गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बनियापार गांव के पास हुई थी। घोसी थाने की पुलिस टीम अपनी सरकारी जीप (UP54G0186) से गश्त कर रही थी, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस जीप पुलिया के नीचे लगभग 6 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। सभी घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहीं इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल पवन यादव का निधन हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर एसओजी सहित चार टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे ट्रेलर नंबर BR28GB7304 की पहचान हुई। जांच के दौरान पुलिस ने ट्रेलर मालिक से संपर्क कर चालक संतोष यादव की जानकारी जुटाई। मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 2 मई की सुबह मझवारा बाजार तिराहा से आरोपी चालक को ट्रेलर सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस अजय राय मेदांता के ICU में भर्ती:सीने में दर्द उठा था, सीजर के बाद सोडियम लेवल कम; मोदी-राहुल गांधी ने किया पोस्ट
    Next Article
    जौनपुर में दूल्हे का हत्यारा दुल्हन का भाई निकला:बारात रोककर 3 गोलियां मारीं; बहन की लव-मैरिज से नाराज था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment