Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पॉलिटेक्निक से चिनहट तक कन्फ्यूज करती रहीं बैरिकेडिंग:दिनभर रेंगे वाहन, 6 लेयर में लंबी कतारें; डीसीपी ट्रैफिक ने थपथपाई अपनी पीठ

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में हाईकोर्ट के पास जाम की स्थिति हटाने के लिए ट्रैफिक और लखनऊ पुलिस एक्टिव है। कमता पर बैरिकेडिंग कर पॉलिटेक्निक की ओर से आने वाले वाहनों को सीधे चिनहट भेजा जा रहा है। यानी जिसे शहीद पथ जाना है वह कमता से सीधे जाते हुए तीसरे अंडरपास से यूटर्न लेकर लौटकर आएगा। इसके बाद चिनहट की ओर से जिन्हें लोहिया हॉस्पिटल या हाईकोर्ट आना है, वो जीएस लॉन या मिनी स्टेडियम कटिंग से कमता फ्लाईओवर होते हुए जाएंगे। इस पूरी व्यवस्था के चलते लोग बैरिकेडिंग से पूरी तरह कन्फ्यूज हैं। सोमवार को दिनभर वाहन रेंगते रहे। पॉलिटेक्निक से चिनहट तक 6 लेयर में लंबी कतारें लगी रहीं। इसके बावजूद डीसीपी ट्रैफिक ने अपनी पीठ थपथपाई है। 3 तस्वीरें देखिए- इन रूटों पर लागू हुई व्यवस्था 1. चिनहट से पॉलिटेक्निक/हाईकोर्ट/लोहिया हॉस्पिटल जाने वाले सामान्य यातायात कमता तिराहा से बाएं विजयीपुर सर्विस रोड/विजयीपुर अंडरपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे व गोमतीनगर एवं आहिमामऊ जाने वाले सामान्य यातायात शहीद पथ होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 2. पॉलिटेक्निक की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात कमता तिराहा के तीसरे अंडरपास से यू-टर्न लेकर शहीद पथ की तरफ जा सकेंगे । 3. पॉलिटेक्निक से हाईकोर्ट/लोहिया हॉस्पिटल जाने वाला सामान्य यातायात राइट टर्न फ्री डिवाइडर से होते हुए यू-टर्न कर हाईकोर्ट/लोहिया हॉस्पिटल की तरफ जा सकेंगे। 4. बाराबंकी/अयोध्या/गोरखपुर की बसें अवध बस स्टैंड से निकलकर विजयीपुर अंडरपास कठौता, चिनहट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 5. चिनहट से हाईकोर्ट/लोहिया हास्पिटल /पालिटेक्निक चौराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात जीएस लान/मिनी स्टेडियम कटिंग से कमता फ्लाईओवर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे । ओवरब्रिज पर टू-वे हो ट्रैफिक संचालन कमता तिराहे से गुजरने वाले ओवरब्रिज पर ट्रैफिक का संचालन वन-वे है। चिनहट की तरफ आने वाले वाहन ओवरब्रिज से गुजरते हैं। इस ओवरब्रिज पर ट्रफिक संचालन टू-वे होने से कमता तिराहे पर ट्रैफिक लोड़ कम किया जा सकता है। मॉनीटरिंग के बाद डीसीपी रवीना त्यागी का आकलन है कि पॉलीटेक्निक की ओर से 40 फीसदी ट्रफिक कमता तिराहे से गुजरता है। जबकि चिनहट से पॉलीटेक्निक की 15 फीसदी ट्रैफिक आता है। सौ मीटर दूरी तक नो पार्किंग और नो स्टॉप जोन हो घोषित कमता तिराहे पर ट्रैफिक लोड के अलावा सवारी वाहन, डग्गमार वाहन और रोडवेज बसें पार्क रहती हैं। जिसकी वजह से तिराहा और आस-पास का मार्ग संकरा हो जाता है। तिराहे से सौ-डेढ़ सौ मीटर की दूरी तक मार्ग नो पार्किंग जोन और नो स्टॉप जोन घोषित होने से ट्रैफिक जाम से राहत मिल सकती है। कमता तिराहे पर ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए कई बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। वाहन चालकों को आगह करने के लिए तिराहे पर यू-टर्न के बैनर लगाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत:बाइक पर बैठा साथी घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
    Next Article
    सीतापुर में ट्रांसफार्मर ट्रॉली में लगी आग, VIDEO:कई मोहल्लों की बिजली कटी, दमकल कर्मियों ने बुझाई आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment