Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानी की कुंडी में डूबने से मासूम की मौत:अलीगढ़ के आलमपुर गांव में खेलते समय चार वर्षीय बच्चे के साथ हुआ हादसा, गांव में शोक

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ जिले के आलमपुर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पानी से भरी कुंडी में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। यह हादसा रविवार सुबह करीब 7 बजे हुआ, जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रवीण लोधी का चार वर्षीय पुत्र माधव अपने घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक पास में रखी पानी से भरी कुंडी में गिर गया। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे समय पर उसे बचाया नहीं जा सका। कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर बच्चे पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत उसे कुंडी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. रविंद्र पाल सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। माधव की असामयिक मृत्यु की खबर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रवीण लोधी के घर पहुंच गए। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों और जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में मामा ने भांजी की हत्या की:खाना खिलाने के बहाने घर ले गया, गला घोंटकर मार डाला, फिर शव कार के नीचे फेंका
    Next Article
    मुजफ़्फ़रनगर की शहर कोतवाली गेट के बाहर चोरी:बुर्काधारी गैंग के बाद अब युवक ने दुकान से घड़ी उड़ाई, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment