Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानीपत से किडनैप 7 माह का मासूम UP में मिला:बेटे की चाहत में ठेकेदार ने अपहरण करवाया, ₹1 लाख में सौदा, 100 CCTV खंगाले

    8 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के पानीपत से किडनैप हुआ 7 महीने का बच्चा यूपी से बरामद हो गया। सीआईए-2 की टीम ने 30 घंटे की कोशिशों के बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इस बच्चे का एक लाख रुपए में सौदा हो गया था। पुलिस ने बच्चे खरीदने वाले समेत तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। दो आरोपियों ने बच्चे का अपहरण कर उसे यूपी के एटा जिले में एक लाख रुपए में बेच दिया था। करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों को कोर्ट से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ताकि सौदे की रकम बरामद की जाए सके। साथ ही यह पता किया जाएगा कि गिरोह में और भी सदस्य हैं क्या। पुलिस ने बताया कि पूरी किडनैपिंग की स्क्रिप्ट यूपी के एक व्यक्ति ने रची थी। उसे बेटे की चाहत थी। उसके 23 साल की बेटी है। अब उसे बेटा चाहिए था, इसलिए सौदेबाजी की थी। पानीपत से एटा की दूरी 300 किलोमीटर से ज्यादा है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… बिस्किट का लालच देकर किया अपहरण पानीपत SP भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 9 मार्च को थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंबा कॉलोनी से दोपहर करीब 1 बजे बाइक सवार दो युवक झुग्गी के पास पहुंचे। उन्होंने सुंदर की 7 वर्षीय बेटी आशियाना को बिस्किट का पैकेट दिया और उसके 7 माह के भाई मानशुभ को भी बिस्किट देने के बहाने मंगवाया। जैसे ही बच्ची भाई को लेकर आई, आरोपी उसे छीनकर फरार हो गए। परिवार ढोलक बजाने राजस्थान गया था पीड़ित परिवार मूल रूप से राजस्थान के अलवर का रहने वाला है और काला आंब के पास झुग्गियों में रह रहा था। घटना के समय बच्चे के माता-पिता पास ही एक शादी समारोह में ढोलक बजाने गए थे। घर पर 7 महीने का हिमांशु अपनी 7 साल की बहन आशियाना के पास था। 100 से ज्यादा CCTV खंगाले, 30 घंटे का ऑपरेशन वारदात के बाद एसपी ने सीआईए और थाना चांदनी बाग की टीमों को अलर्ट किया। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र की टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने यूपी के एटा स्थित गांव करथला में छापेमारी की। जहां से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। एटा और कासगंज के रहने वाले हैं आरोपी पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलमान (निवासी सिद्धपुरा, कासगंज), आजाद (निवासी अमनपुरा, कासगंज) और मुकेश गुप्ता (निवासी करथला, एटा, यूपी) के रूप में हुई है। आरोपी सलमान और आजाद वर्तमान में सोनीपत के भैंसवाल गांव में रह रहे थे। बेटा न होने पर रची गई साजिश बेटी बयाहने लायक हुई, बेटे की इच्छा थी पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी मुकेश गुप्ता मिट्टी ढुलाई के ठेके लेता है। उसकी इकलौती बेटी करीब 22-23 साल की है। वह लंबे समय से चाहता था कि उसे बेटा हो। बेटी बयाहने लायक हो गई थी। ऐसे में बच्चा पैदा होने पर लोकलाज का डर था। कानूनी तौर पर बेटा गोद लेने की प्रक्रिया काफी मुश्किल है। वह इस झंझट में फंसना नहीं चाहता था। इसलिए उसने सलमान से संपर्क करा। सलमान की शादी मुकेश के ही गांव में हुई है। सलमान को 1 लाख का लालच लिया मुकेश गुप्ता ने सलमान को कहा कि यदि वो उसे छोटा बच्चा लाकर देगा तो उसे 1 लाख रुपए देगा। एक लाख रुपए के लालच में सलमान ने अपने साथी आजाद के साथ बच्चे की तलाश शुरू की। उन्हें लगा कि झुग्गी-झोपड़ी में बच्चा आसानी से मिल जाएगा। इसलिए सलमान और आजाद ने 8 मार्च को पानीपत में रेकी की। इसी बीच उनकी नजर झुग्गी में रह रहे परिवार पर पड़ी। अगले दिन वो बच्चा उठाने की नीयत से बाइक पर पहुंच गए। इस दौरान बच्चे की बहन को बिस्किट के पैकेट का लालच दिया। फिर बच्चा छीन ले गए और एटा ले जाकर मुकेश को सौंपकर रकम ले ली। 100 सीसीटीवी खंगाले, जहां से मिला क्लू बच्चे के अपहरण की सूचना के बाद पानीपत पुलिस एक्टिव हुई। झुग्गी-झोपड़ी के पास यहां से बच्चा चोरी हुआ था, वहां से सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। यहीं से क्लू मिला कि बाइक सवार बच्चा उठाने के बाद उत्तर प्रदेश में दाखिल हुए हैं। दरअसल लगातार एक ही सड़क से चलते वक्त उनकी डायरेक्शन बदली तो पुलिस उनके ठिकाने तक पहुंच गई। पुलिस अब दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्य महिला आयोग की सदस्य का 13-मार्च को बागपत दौरा:डॉ. मीनाक्षी भराला महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी, पीएचसी का निरीक्षण करेंगी
    Next Article
    दामाद के खिलाफ झूठा बयान देने वालों पर कोर्ट सख्त:साली बोली थी- जीजू ने सपने में था छेड़ा, ससुर पर मुकदमे का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment