Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रो. रामगोपाल यादव ने तेल संकट पर सरकार को घेरा:बोले- पर्याप्त तेल का भंडार है तो पेट्रोल पंपों पर दिक्कत क्यों दिखाई दे रही?

    3 hours ago

    2

    0

    इटावा में रामनवमी के अवसर पर केदारेश्वर मंदिर में राम और कृष्ण की मूर्तियों की स्थापना की गई। जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। करीब सवा घंटे तक पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने देश और दुनिया के हालात पर चिंता जताई। केंद्र सरकार पर तेल संकट, महंगाई और चंदे को लेकर गंभीर आरोप लगाए। केदारेश्वर मंदिर में रामनवमी पर हुई विशेष पूजा अर्चना शुक्रवार को रामनवमी के मौके पर इटावा शहर के केदारेश्वर मंदिर में राम और कृष्ण की मूर्तियों की विधि-विधान से स्थापना की गई। इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रो रामगोपाल यादव के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, संतोष यादव, योगेंद्र यादव और मधु सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर करीब सवा घंटे तक पूजा अर्चना की और देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। देश और दुनिया के हालात पर जताई चिंता पूजा के बाद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि देश पर आने वाले समय में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने बताया कि आज के समय में दुनिया की लगभग 80 फीसदी ऊर्जा आपूर्ति मिडिल ईस्ट से होती है। वहां तनाव बढ़ने से इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। युद्ध केवल दो देशों तक सीमित नहीं उन्होंने कहा कि अगर हॉर्मूज जल डमरू मध्य प्रभावित होता है तो 20 से 25 प्रतिशत तक तेल सप्लाई रुक सकती है। जिससे हालात और गंभीर हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक युद्ध अब केवल दो देशों तक सीमित नहीं रहता। बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित करता है। रिफाइनरी नष्ट होने पर उन्हें दोबारा तैयार करने में कई साल लग जाते हैं, जिससे लंबे समय तक संकट बना रह सकता है। पेट्रोल-डीजल और चंदे पर उठाए सवाल प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर सरकार के पास पर्याप्त तेल का भंडार है तो पेट्रोल पंपों पर दिक्कत क्यों दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव को ध्यान में रखकर पेट्रोल-डीजल के दाम नियंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा को सबसे अधिक मिले चंदे के मुद्दे पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि जिन लोगों और कंपनियों पर जांच चल रही थी, उन्होंने भारी भरकम चंदा दिया। उसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई धीमी हो गई। साथ ही उन्हें बड़े-बड़े ठेके भी दिए गए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही इन मामलों की जानकारी सामने आई, वरना लोगों को इसकी सच्चाई पता नहीं चलती। देश में बन रहे हालात को देखते हुए शांति ही एकमात्र समाधान है। इसके लिए सरकार को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है, ताकि आने वाले संकट से देश को बचाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में टेम्प्रेचर 35°C:तेज धूप निकली, तेज हवा चलने से उमस से मिली राहत, कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम
    Next Article
    मलाइका ने सोराब बेदी संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी:कहा- लिंक की अफवाहें पर मैं और बेटे अरहान हंसते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment