Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रो. रामगोपाल यादव ने यूपी कानून व्यवस्था पर साधा निशाना:करहल में बोले- प्रदेश में मानवता खत्म; पंचायत चुनाव समय पर होंगे

    15 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मंगलवार देर शाम करहल के नगला कंस गांव में अपने भांजे के मंडप कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और आगामी पंचायत चुनावों पर महत्वपूर्ण बयान दिए। प्रोफेसर यादव ने दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं बची है और मानवता खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री के वस्त्रों का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि लोग पहले इन रंगों को सम्मान से देखते थे, लेकिन अब योगी जी ने इन वस्त्रों का भी अपमान कर दिया है। पंचायत चुनावों को लेकर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि ये चुनाव समय पर होने चाहिए और समय पर ही होंगे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह लोगों को धोखे में रखेगी और अचानक एक दिन चुनाव की घोषणा कर देगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने मनरेगा योजना को खत्म कर दिया है। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, सैफई ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव, सांसद आदित्य यादव और पूर्व विधायक मानिक चंद्र यादव सहित कई अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 23,275 परीक्षार्थी शामिल:कड़ी निगरानी में 41 परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा, 5 सेक्टर और 41 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
    Next Article
    गाजियाबाद में UP बोर्ड की परीक्षा 64 केंद्रों पर शुरू:नकल रोकने को लेकर 64 मजिस्ट्रेट तैनात किए, DM के सुरक्षा सम्बंधी निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment