Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रो. सुधांशु पांडिया बने CSJMU के प्रतिकुलपति:वीसी प्रो. विनय पाठक ने कई विभागों के डीन व डायरेक्टर बदले

    7 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में प्रो. सुधांशु पांडिया को प्रतिकुलपति (प्रोवीसी) नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। प्रो. पांडिया विश्वविद्यालय में प्रोवीसी की जिम्मेदारी संभालने के साथ अपने नियमित दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे। स्कूल आफ बिजनेस मैनेजमेंट के हैं प्रोफेसर नवनियुक्त प्रो.वीसी प्रो. सुधांशु पांडिया स्कूल आफ बिजनेस मैनेजमेंट के प्रोफेसर व डायरेक्टर हैं। प्रति कुलपति बनने की सूूचना मिलते ही विवि व संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों ने इनको फोन करके बधाई दी। इस पद के साथ वह स्कूल आफ बिजनेस मैनेजमेंट के दायित्वों का भी पालन करते रहेंगे। बातचीत में प्रो. पांडिया ने बताया कि वह वीसी प्रो. विनय पाठक द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। प्रो. सुधांशु पांडिया से पहले प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी विश्वविद्यालय में प्रतिकुलपति के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वह सीनियर प्रोफेसर और डीन, लाइफ साइंस के पद पर हैं। नए आदेश के साथ विश्वविद्यालय में प्रोवीसी की जिम्मेदारी प्रो. पांडिया को सौंप दी गई है। विवि में यह बने डीन व डायरेक्टर इनके अलावा स्कूल आफ बिजनेस मैनेजमेंट के प्रो. मोहित कुमार को आईक्यूएसी निदेशक, प्रो. बृष्टि मित्रा को डीन एकेडमिक्स, प्रो. नमिता तिवारी को डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट, प्रो. शशि किरण मिश्रा को डीन प्रोजेक्ट, प्रो. अंशू यादव को डीन स्टूडेंट वेलफेयर, प्रो. विशाल अवस्थी को डीन इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप, प्रो. नीरज सिंह को डीन प्रशासन, प्रो. संदीप सिंह डीन एलुमिनाई रिलेशंस, प्रो. प्रवीण भाई पटेल को डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, प्रो. दीपक कुमार वर्मा को निदेशक एआई इम्प्लिमेंटेशन, प्रो. शिल्पा डी कायस्थ को निदेशक इंटरनेशनल अफेयर्स, प्रो. वर्षा गुप्ता को निदेशक सतत विकास, प्रो. कौशल त्रिपाठी डीन डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन, प्रो. शशिकांत त्रिपाठी को चीफ प्राक्टर नियुक्त किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल पहुंचे जापान के सूमो रेसलर योशिनोरी ताशिरो:सेल्फी लेने के लिए पर्यटकों में मची होड़, टीवी शो की शूटिंग के लिए आए थे
    Next Article
    फतेहपुर में हत्या के मामले में 3 दोषियों को उम्रकैद:कोर्ट ने 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, गोबर डालने को लेकर विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment